फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty adviced new bollywood stars and film makers to make multi starrer film

Rohit Shetty: नए सितारों और फिल्म मेकर्स को रोहित शेट्टी की सलाह, कहा- मल्टीस्टारर फिल्में करो और...

Tue, 02 Aug 2022 02:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 02 Aug 2022 02:02 PM IST
सार

मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड के नए हीरो को कहा है कि वो दो हीरो वाली फिल्में करें। उन्होंने फिल्म मेकर्स से भी कहा है कि वो ऐसी फिल्में बनाएं। 
 

विज्ञापन
Rohit Shetty adviced new bollywood stars and film makers to make multi starrer film
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह इन दिनों अपने शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं। रोहित शेट्टी अपने बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मों को लेकर बयान दिया है। रोहित शेट्टी का कहना है कि बॉलीवुड के नए हीरो को दो एक्टर वाली फिल्मों से घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने एक इंटरव्यू को दौरान फिल्ममेकर्स को भी नसीहत दी है।

विज्ञापन

कम्फर्ट जोन से बाहर निकलो

रोहित शेट्टी का कहना है कि बॉलीवुड के नए कलाकारों को दो नायकों वाली फिल्में करने से बिल्कुल भी डरना नहीं चाहिए। उनको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर ऐसी फिल्में करनी चाहिए। रोहित शेट्टी ने आगे कहा कि नए कलाकारों को ऐसा बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए कि दूसरे हीरो की वजह से उनके रोल को नुकसान होगा। ऐसा बिल्कुल नहीं होगा, बल्कि इससे आपको कुछ सीखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टीस्टारर फिल्में बनाते हैं रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी ने फिल्म मेकर्स को नसीहत देते हुए कहा कि फिल्म मेकर्स को ऐसी फिल्में बनानी चाहिए, नहीं तो आने वाले समय में निर्माताओं के लिए फिल्में बनाना मुश्किल हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित शेट्टी खुद मल्टीस्टारर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। रोहित शेट्टी की गोलमाल, सूर्यवंशी में एक से ज्यादा हीरो देखे जा सकते हैं और ये फिल्में हिट भी हुई हैं।

विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगी सिंघम 3

यही वजह है कि रोहित शेट्टी चाहते हैं कि बाकी फिल्म मेकर्स भी ऐसा करें। बता दें कि हाल ही में रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सिंघम की तीसरी सीरीज को लेकर घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि सिंघम 3 की शूटिंग अगले साल अप्रैल में शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed