फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty announced Sooryavanshi release date on Simmba complete on year

एक्शन अंदाज में नजर आई अजय-अक्षय और रणवीर की तिकड़ी, अगली फिल्म का काउंटडाउन शुरू

Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty announced Sooryavanshi release date on Simmba complete on year
Sooryavanshi - फोटो : amar ujala mumbai

रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर काफी व्यस्त हैं। फिल्म में जहां अक्षय कुमार मुख्य किरदार में हैं तो वहीं 'सिंघम' स्टार अजय देवगन और 'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं। तीनों ही सितारों को दर्शक पुलिस अफसर के किरदार में काफी पसंद करते हैं। अब 'सिंबा' के एक साल पूरा होने पर रोहित ने अपने फैंस को एक नायाब उपहार दिया है। रोहित ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की झलक साझा की है जिसमें तीनों ही कलाकार हाथों में बंदूक थामे पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन

Rohit Shetty announced Sooryavanshi release date on Simmba complete on year
Sooryavanshi - फोटो : social media

'सूर्यवंशी' अगले साल 27 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलायंस एंटरटेनमेंट के यू ट्यूब चैनल पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसकी शुरुआत 'सिंबा' के कुछ सीन्स से होती है। वीडियो की शुरुआत में लिखा गया है, 'हम गर्व से 'सिंबा' के एक साल होने का जश्न मनाते हैं।' जिसके बाद फिल्म 'सिंघम' से अजय देवगन का सीन और आखिरी में 'सूर्यवंशी' की झलक दिखाई देती है। वीडियो के अंतिम हिस्से में अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार पुलिस वर्दी में एक साथ गोलियों की बौछार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में संदेश दिया गया है, 'आ रही है पुलिस...27 मार्च 2020 को।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit Shetty announced Sooryavanshi release date on Simmba complete on year
sooryavanshi

गौरतलब है कि 'सिंघम', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' की तिकड़ी के एक साथ आने से मेकर्स द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि 'सूर्यवंशी' में फन, एक्शन और एंटरटेनमेंट का स्तर तीन गुना अधिक मिलेगा। रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स की यह चौथी फिल्म होगी। जिसे अब तक के हिंदी सिनेमा जगत की सबसे महंगी पुलिस फिल्म भी बताया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट कैटरीना कैफ होंगी। वहीं अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed