फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty Begins Final Schedule Of Film Cirkus Share A picture On Socia Media

फिल्म 'सर्कस' की जल्द पूरी होने वाली है शूटिंग, रोहित शेट्टी ने सेट से साझा की तस्वीर

Sat, 27 Mar 2021 09:18 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Mar 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty Begins Final Schedule Of Film Cirkus Share A picture On Socia Media
रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग पूरी होने वाली है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा करते हुए दी है। शेयर की गई फोटो में रोहित शेट्टी एक्टर रणवीर सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


रोहित शेट्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'फिल्म सर्कस के फाइनल शेड्यूल की ओर बढ़ रहे हैं। उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।' रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, वरूण शर्मा, देवेन वर्मा, पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'सर्कस' 31 दिसंबर 2021 को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म 'सर्कस' शेक्सपियर के मशहूर नाटक 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित फिल्म है। बॉलीवुड में इस नाटक पर आधारित गुलजार 'अंगूर' बना चुके हैं। इसलिए सर्कस को अंगूर का रीमेक कहा जा रहा है। इसके अलावा रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की साथ में ये तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ सिंबा और सूर्यवंशी में काम कर चुके हैं।

तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में एक डांस नंबर और कुछ कॉमेडी सीन्स करती नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी इससे पहले फिल्म 'दिलवाले', 'सिंघम', 'गोलमाल' सभी फिल्मों में खास आइटम नंबर शूट कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed