रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में शूटर से बरामद हुआ हथियार; जानें कहां तक पहुंची केस की जांच?
Rohit Shetty Firing Case Row: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार शूटर से बरामद कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में शूटर दीपक समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शूटर ने 1 फरवरी की सुबह जुहू इलाके में निर्देशक रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर पांच गोलियां चलाई थीं और फिर मौके से भाग गया था।
बरामद हथियार फाेरेंसिक के लिए भेजा गया
पीटीआई की खबर के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘गोली चलाने में इस्तेमाल किया गया हथियार शूटर से बरामद कर लिया गया है। क्राइम में इसे इस्तेमाल किया गया है, इसकी पुष्टि के लिए बैलिस्टिक टेस्ट के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजा गया है।’
क्या था क्राइम करने का मकसद?
पुलिस ने कहा है कि रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोनकर के निर्देशों पर काम कर रहे थे। जांच करने वालों के मुताबिक यह क्राइम फिल्ममेकर को नुकसान पहुंचाने और डर और दबदबा बनाने के इरादे से किया गया था। शुभम लोनकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी भी ली थी। यह एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी मर्डर केस और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा में घर पर हुई फायरिंग में भी वॉन्टेड है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) की सख्त धाराएं लगाई हैं।