{"_id":"69bea769f4bf25797205387e","slug":"rohit-shetty-house-firing-case-14th-accused-has-been-detained-in-up-by-mumbai-crime-branch-2026-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, यूपी से पकड़ा गया घटना का 14वां आरोपी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, यूपी से पकड़ा गया घटना का 14वां आरोपी
Sat, 21 Mar 2026 07:43 PM IST
Aradhya Tripathi
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:43 PM IST
सार
Rohit Shetty Firing Case: निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर हुई गोलीबारी की घटना में अब 14वां आरोपी भी पुलिस की हिरासत में है। जानिए कैसे मिली पुलिस को सफलता…
विज्ञापन
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी का मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में अब पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने यूपी एसटीएफ की मदद से उत्तर प्रदेश में 14वें आरोपी गोलू पंडित को हिरासत में ले लिया है। अब उसे मुंबई लाया जा रहा है और कल अदालत में पेश किया जाएगा। यह जानकारी खुद मुंबई पुलिस ने साझा की है।
विज्ञापन
मुंबई पहुंचने के बाद सामने आएगी आरोपी की भूमिका
14वें आरोपी की गिरफ्तारी मामले की जांच में एक और अहम कदम है। अधिकारी रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़े इस मामले में कथित तौर पर शामिल लोगों का पता लगाने में लगातार जुटे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के शहर पहुंचने के बाद ही इस गिरफ्तारी और आरोपी की भूमिका के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली घटना की जिम्मेदारी
मुंबई पुलिस ने 1 फरवरी, 2026 को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। इस मामले की जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर कर रही हैं। जुहू इलाके में हुई इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, जिसके बाद अब इस गैंग से जुड़े संबंधों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन