फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty Reaction On making action and comedy Movies Director Shares cryptic Post

क्या एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाकर पछता रहे हैं रोहित शेट्टी? क्रिप्टिक पोस्ट में निर्देशक ने लिखी ये बात

Sat, 04 Apr 2026 11:26 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 04 Apr 2026 11:26 AM IST
सार

Rohit Shetty Post: बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने दर्शकों को कई एक्शन और कॉमेडी फिल्में दी हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इसका जिक्र किया है।

विज्ञापन
Rohit Shetty Reaction On making action and comedy Movies Director Shares cryptic Post
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक रोहित शेट्टी ने 'सिंघम' फ्रेंचाईजी, 'सूर्यवंशी' और 'सिंबा' जैसी एक्शन फिल्में बनाई हैं, जो दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई हैं। इसके अलावा उन्होंने 'गोलमाल' सीरीज, 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'बोल बच्चन' जैसी कॉमेडी फिल्मों की सौगात भी दी है। मगर, रोहित शेट्टी का कहना है कि एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने के बाद उनकी लाइफ में ही एक्शन और कॉमेडी आ गई है।

विज्ञापन

'जिंदगी में एक्शन और कॉमेडी चल रही'
रोहित शेट्टी ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक फोटो साझा की है, जिसमें वे ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। काला चश्मा लगाए रोहित पोज दे रहे हैं। उनके कैप्शन ने ध्यान खींचा है। निर्देशक ने लिखा है, 'इतने साल एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने में बिताए। अब साला जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स बोले- 'सिंबा' बने रहो
रोहित शेट्टी के इस पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स उन्हें सुझाव दे रहे हैं तो कुछ सवाल कर रहे हैं। आधिकांश नेटिजंस की दिलचस्पी यह जानने में है कि 'खतरों के खिलाड़ी' का अगला सीजन कब आएगा? एक यूजर ने लिखा, 'जिंदगी का मतलब ही एक्शन और ड्रामा है। इसलिए आप 'सिंबा' बनो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गोलमाल 5' से सब बदल जाएगा। एक यूजर ने लिखा, 'चिंता मत करिए, धांसू कमबैक होने वाला है'।





विज्ञापन

गोलीबारी केस में चल रही जांच
बता दें कि जनवरी के आखिर में रोहित सेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग की घटना घटी थी। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच जारी है। बात करें रोहित शेट्टी के वर्क फ्रंट की तो उनकी अगली फिल्म 'गोलमाल 5' है। इस फिल्म के साल 2027 में रिलीज होने की संभावना है। 'गोलमाल' रोहित शेट्टी की एक सफल फ्रेंचाइजी है, जिसकी शुरुआत साल 2006 में ‘गोलमाल फन अनलिमिटेड’ से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed