{"_id":"5b84295d42c792464e17734c","slug":"run-is-mouni-roy-debut-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गोल्ड' नहीं यह है मौनी की डेब्यू फिल्म, 14 साल पहले अभिषेक के साथ आई थीं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गोल्ड' नहीं यह है मौनी की डेब्यू फिल्म, 14 साल पहले अभिषेक के साथ आई थीं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
mouni roy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से चर्चा थी कि छोटे पर्दे के नागिन धारावाहिकों से सुर्खियां पाने के बाद मौनी राय ने फिल्म 'गोल्ड' में पिछले दिनों डेब्यू किया। इसके बाद उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की चर्चा है, जिसमें वह मुख्य विलेन हैं। परंतु अब खबर आई है कि मौनी ने बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार के अपोजिट 'गोल्ड' में पहला कदम नहीं रखा बल्कि वह इससे पहले ही एक फिल्म कर चुकी थीं।
विज्ञापन
बॉलीवुड के रिकॉर्ड दुरुस्त रखने वालों के अनुसार मौनी ने 14 साल पहले साल 2004 में अभिषेक बच्चन की फिल्म 'रन' में काम किया था। फिल्म में उनकी छोटी-सी भूमिका थी। इसमें वह शुरुआती गाने और कुछ दृश्यों में नजर आई थीं। मौनी ने ऑडिशन देकर यह रोल हासिल किया था परंतु अब वह इस बारे में बात करने को राजी नहीं हैं।
विज्ञापन
रन में भूमिका चावला मुख्य नायिका थीं। उल्लेखनीय है कि मौनी भले ही एकता कपूर के सुपरनेचुरल शो नागिन से प्रसिद्ध हुईं परंतु उन्हें पहला मौका एकता के ही सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिला था, जब उन्होंने स्मृति ईरानी की जगह ली थी।
विज्ञापन