आमिर खान की ‘एक दिन’ को ना कहने वाली थीं साई पल्लवी, फिर इसलिए बदला अपना फैसला; अपनी कास्टिंग पर कही ये बात
Sai Pallavi: साई पल्लवी ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘एक दिन’ को हां कहने को लेकर बड़ा खुलासा किया। जानिए क्यों खुद को फिल्म के लिए सही नहीं मानती हैं साई…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री साई पल्लवी ने आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘एक दिन’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। इस फिल्म में वो आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म छह दिनों में कोई खास कमाई नहीं कर पाई है। वहीं क्रिटिक्स से भी फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही हासिल हुई हैं। अब साई पल्लवी ने खुद बताया कि क्यों उन्होंने ‘एक दिन’ के लिए हां कहा और स्क्रिप्ट में उन्हें क्या चीज पसंद आई।
हॉलीवुड फिल्म ‘बिफोर सनराइज’ की वजह से कहा हां
आमिर खान टॉकीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साई पल्लवी और जुनैद खान का एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें दोनों कलाकार अपनी फिल्म ‘एक दिन’ के बारे में बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान जब जुनैद ने साई से 'एक दिन' को हां करने के फैसले के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा यकीन था कि वह यह फिल्म नहीं करेंगी, क्योंकि वह कई भाषाओं में बड़ी-बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म का पैमाना मुझे प्रभावित नहीं करता। उस समय तक मैंने कई गंभीर फिल्में की थीं और मैं कुछ हल्का-फुल्का करना चाहती थी। ऐसी फिल्म जिसमें मुझे शूटिंग के दौरान और बाद में भी ज्यादा तनाव न झेलना पड़े। इसलिए जब स्क्रिप्ट आई, तो मुझे लगा कि यह हॉलीवुड फिल्म 'बिफोर सनराइज' जैसी होगी। क्योंकि मुझे 'बिफोर सनराइज' पसंद है और मुझे लगा कि यह भी वैसी ही होगी।
फिल्म में अपनी कास्टिंग को गलत मानती हैं साई
साई ने यह भी बताया कि आमिर खान का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना फिल्म को हां कहने का एक बड़ा कारण है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं आमिर खान के करियर को करीब से देखती आ रही हूं। इसमें अलग-अलग तरह की फिल्में और किरदार हैं। इस दौरान साई ने खुलासा किया कि शुरुआत में मुझा लगा था कि 'एक दिन' में मुझे नहीं होना चाहिए था। मेरी कास्टिंग सही नहीं है।
प्रीमियर के बाद जब आमिर ने साई से कुछ कहने को कहा, तो साई ने उनसे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं इस भूमिका के लिए बनी थी और मुझे लगता है कि मेरी कास्टिंग गलत हुई है। मुझे लगता है कि यह भूमिका किसी नई एक्ट्रेस को मिलनी चाहिए थी, जिसमें थोड़ी सी चंचलता हो। हालांकि, जुनैद ने साई के इस विचार से असहमति जताते हुए कहा कि यह भूमिका उनके लिए ही बनी है।
आमिर खान प्रोडक्शन हाउस और मंसूर खान द्वारा प्रोड्यूस्ड 'एक दिन' 2016 में आई थाई फिल्म 'वन डे' का रीमेक है। फिल्म में एक लड़का अपनी कलीग से प्यार कर बैठता है, लेकिन अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। वह सिर्फ एक दिन उसके साथ बिताना चाहता है। इसके लिए वो एक प्रतिष्ठित स्थान पर जाकर ये विश मांगता है। फिर कुछ ऐसा होता है कि उसकी यह इच्छा पूरी हो जाती है। ‘एक दिन’ का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है।