Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को लेकर अभिनेता के घर पहुंची पुलिस, रीक्रिएट किया क्राइम सीन
Saif Ali Khan Attcak Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को लेकर पुलिस ने अभिनेता के घर पहुंचकर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। इस कार्रवाई का उद्देश्य हमले से जुड़ी सभी घटनाओं को सही तरीके से जांचना और मामले में सबूत जुटाना था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरोपी को पुलिस सैफ अली खान के आवास पर लेकर गई और घटना की पुनरावृत्ति की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने हमले की घटना को किस तरह से अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस उसे नेशनल कॉलेज बस स्टॉप लेकर गई। इसके बाद पुलिस शहजाद को बांद्रा रेलवे स्टेशन लेकर गई और वहां भी क्राइम सीन का पुनर्निर्माण किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी को वापस बांद्रा पुलिस स्टेशन लेकर आ गई।
Saif Ali Khan: टीवी पर अपनी फोटो देख घबराया सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी, बचने के लिए बनाई ये योजना
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Police along with Mohammad Shariful Islam Shehzad, the accused in the Saif Ali Khan attack case, leave from Saif Ali Khan's residence after recreating the crime scene. pic.twitter.com/txkYhOFsLM
— ANI (@ANI) January 21, 2025
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस का मुख्य उद्देश्य सैफ अली खान पर हुए हमले की पूरी सच्चाई का पता लगाना और आरोपियों के खिलाफ उचित सबूत जुटाना था। बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने सैफ पर हमला करने वाले को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि आरोपी बांग्लादेश का नागरिक हो सकता है। पुलिस हमले के पीछे विदेशी साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। वहीं, सैफ अली खान की बात करें तो वह इस समय लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
Saif Ali Khan: ‘भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो…’, आखिर ऐसा क्यों बोलीं करीना कपूर खान?
संबंधित वीडियो