फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Attack case Police reveals attacker used Bengal resident Aadhaar card for SIM

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ पर हमला करने वाला कैसे भारत में घुसा? किस तरह मिला सिम, पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 21 Jan 2025 01:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 21 Jan 2025 01:37 PM IST
सार

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमले करने वाला आरोपी ने सात महीने पहले अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। 
 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack case Police reveals attacker used Bengal resident Aadhaar card for SIM
शरीफुल इस्लाम (आरोपी), सैफ अली खान - फोटो : एएनआई, यूट्यूब

विस्तार

हिंदी सिनेमा के अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुए चाकू से हमले के आरोपी को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार बांगलादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिला अमिन फकीर ने सात महीने पहले भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था। इसके बाद उसने पश्चिम बंगाल के एक निवासी का आधार कार्ड इस्तेमाल कर सिम कार्ड प्राप्त किया। ऐसा करने के बाद वह मुंबई में आकर काम की तलाश करने लगा।

विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक को मिला इंसानियत का इनाम, जानें किसने दी कितनी रकम

विज्ञापन

नदी पार कर भारत में घुसा

पुलिस ने रविवार को इस हमले के आरोपी, (30) को ठाणे से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सात महीने पहले डॉकी नदी पार कर भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था। इसके बाद उसने अपना नाम बिजॉय दास रख लिया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पश्चिम बंगाल में कुछ सप्ताह बिताए।

बंगाल के व्यक्ति के आधार कार्ड पर लिया सिम

पुलिस के मुताबिक वहां एक स्थानीय व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सिम कार्ड प्राप्त किया। इसके बाद, वह मुंबई आ गया और काम की तलाश करने लगा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी की ओर से इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड पश्चिम बंगाल के खुकुमोनी जहांगीर सेखा के नाम पर पंजीकृत था।

विज्ञापन

आधार बनवाने की कोशिश रही थी नाकाम

पुलिस का यह भी कहना है कि शरीफुल इस्लाम ने खुद के लिए आधार कार्ड प्राप्त करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। मुंबई में आरोपी ने उन स्थानों पर काम किया, जहां उसे दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं थी। उसे थाने और वर्ली के पब और होटलों में हाउसकीपिंग का काम दिलाने में एक श्रमिक ठेकेदार अमित पांडे ने मदद की। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की तो यह पाया गया कि उसने बांगलादेश के कई नंबरों पर कॉल की थीं और अपने परिवार से मोबाइल ऐप के माध्यम से संपर्क किया था।

सैफ पर आरोपी ने छह बार किया था वार
गौरतलब है कि 16 जनवरी को सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित 12 मंजिला अपार्टमेंट में घुसकर आरोपी ने कई बार चाकू मारे थे, जिसके बाद अभिनेता की सर्जरी करनी पड़ी थी। बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।
 संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed