{"_id":"603217f78ebc3ee92e2ff8bd","slug":"saif-ali-khan-became-quadfather-after-birth-of-baby-boy-with-kareena-kapoor-see-how-famous-sara-ibrahim-and-taimur-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौथी बार पिता बने सैफ अली खान के हैं तीन और बच्चे, जानिए कौन कितना है पॉपुलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चौथी बार पिता बने सैफ अली खान के हैं तीन और बच्चे, जानिए कौन कितना है पॉपुलर
अभिनेता सैफ अली खान चौथी बार पिता बन गए हैं। करीना कपूर खान ने रविवार सुबह यानी आज दूसरे बच्चे को जन्म दिया। उनके परिवार वालों ने जमकर बधाई दी और फैंस संग जानकारी साझा की। सैफ की बहन सबा अली खान और करीना कपूर की चचेरी बहन रिद्धिमा कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि परिवार में एक और नया सदस्य जुड़ गया है।
2 of 5
सैफ अली खान, तैमूर अली खान
- फोटो : Social Media
बीते साल सैफ की बहन सोहा अली खान को एक मजेदार मीम के साथ सैफ को चार बच्चे का पिता कहकर मजाक करते देखा गया था। बता दें कि उनके पहले से ही तीन बच्चे हैं। इनमें तैमूर अली खान सबसे छोटे थे। ये सैफ की दूसरी पत्नी करीना कपूर खान के बेटे हैं, जो 4 साल के हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था, जो जन्म से ही काफी लाइमलाइट में रहते हैं। यहां तक कि एक चैट शो में यह भी खुलासा हुआ था कि पैपराजी तैमूर की एक फोटो को 1500 रुपए में बेचते हैं।
3 of 5
सारा अली खान, अमृता सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा सैफ अली खान के दो बच्चे पहली पत्नी अमृता सिंह से भी हैं। इनमें बड़ी बेटी सारा अली खान की पैदाइश 12 अगस्त 1995 में हुई थी, जो अब एक कामयाब अभिनेत्री बन गई हैं। उन्होंने सुशांत सिंह के साथ अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से अपना बॉलीबवुड डेब्यू किया था, जिसे पर्दे पर सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सारा न्यूयॉर्क की प्रतिष्ठित कोलम्बिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि पढ़ाई के वक्त उन्होंने एक आम बच्चे की तरह जिंदगी जी और विश्वविद्यालय में उन्होंने बहुत कुछ सीखा जिसने असल जिंदगी का आईना दिखाया।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, इब्राहिम अली खान
- फोटो : Instagram
सारा अली खान से छोटे सैफ अली खान के एक और बेटे इब्राहिम अली खान हैं। वे सैफ और अमृता के बेटे हैं। उनका जन्म 5 मार्च 2001 में हुआ था। बिल्कुल पिता की तरह दिखने वाले और उनके नक्शे कदम पर चलने की चाह रखने वाले इब्राहिम मॉडलिंग में एंट्री ले चुके हैं। अभी से उनके पास अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। हाल ही में उन्होंने जाने माने डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के लिए फोटोशूट करवाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।