फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Case According To Police Attacker Stabbed Actor To Free Himself from Him

Saif Ali Khan Stabbing Case: हमलावर ने इसलिए सैफ अली खान की पीठ पर मारा चाकू, पुलिस ने बताया कारण

Tue, 21 Jan 2025 05:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 21 Jan 2025 05:43 PM IST
सार

हाल ही में सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा। अब पुलिस ने हमलावर द्वारा एक्टर पर चाकू से वार करने का असल कारण बताया है। हाल ही सैफ अली खान के हमलावर को पांच दिन की हिरासत में भी भेजा गया है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Case According To Police Attacker Stabbed Actor To Free Himself from Him
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

विस्तार

कई दिनों की जांच, खोजबीन के बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ा है। हाल ही में पुलिस ने बताया कि क्यों हमला करने वाले व्यक्ति ने एक्टर की पीठ पर चाकू मारा और उन्हें घायल किया। मंगलवार को सैफ अली खान को भी हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। 

विज्ञापन

Saif Ali Khan Case According To Police Attacker Stabbed Actor To Free Himself from Him
पुलिस के साथ शरीफुल इस्लाम (आरोपी) - फोटो : PTI

खुद को छोड़ने के लिए मारा चाकू 
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक ने बताया है कि उसने एक्टर की मजबूत पकड़ से खुद को छुड़ाने के लिए उनकी पीठ पर कई बार चाकू से वार किया। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद, हमलावर एक्टर के बांद्रा स्थिति फ्लैट से भाग गया लेकिन वह बिल्डिंग के बगीचे में करीब दो घंटे तक छिपा रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटना का पूरा ब्यौरा दिया
पुलिस अधिकारी आगे कहते हैं, ‘सैफ अली खान पर हमला करने वाला व्यक्ति चोरी के इरादे से बाथरूम की खिड़की से सतगुरु शरण बिल्डिंग (एक्टर सैफ अली खान का घर) के फ्लैट में घुसा। चोर को घर में घुसने के बाद  के सैफ अली खान के हाउस हेल्प ने देख लिया। चोर, उन लोगों से बहस करने लगा। जल्द ही सैफ अली खान वहां पहुंच गए। खतरा महसूस करते हुए एक्टर ने आरोपी को सामने से कसकर पकड़ लिया। आरोपी को हिलने का मौका नहीं मिला, इसलिए उसने खुद को सैफ अली खान की पकड़ से छुड़ाने के लिए उनकी पीठ पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। इस हमले से सैफ अली खान घायल हो गए और चोर उनकी पकड़ से छूटने में कामयाब हो गया।’

दो घंटे तक बगीचे में छिपा रहा हमलावर
पुलिस अधिकारी आगे बताते हैं, ‘ सैफ अली खान ने यह मानकर अपने फ्लैट का मेन गेट बंद कर दिया कि हमलावर अभी भी अंदर है। हालांकि हमला करने वाला व्यक्ति उसी रास्ते से भागने में कामयाब रहा, जिससे वह अंदर घुसा था। इसके बाद वह नीचे आया और बिल्डिंग के बगीचे में करीब दो घंटे तक छिपा रहा।’ पुलिस ने पहले कहा था कि सैफ अली खान के घर पर आरोपी के फिंगरप्रिंट पाए गए हैं, जिसमें बाथरूम की खिड़की भी शामिल है, जहां से वह अंदर और बाहर आया था। इस आरोपी के बारे में पुलिस का कहना है कि यह बांग्लादेश के झालोकाथी जिले का मूल निवासी है, पांच महीने से अधिक समय से मुंबई में रह रहा था, यहां वह छोटे-मोटे काम करता था और एक हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़ा हुआ था। रविवार को मुंबई की एक अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

ये है पूरा मामला 
पुलिस ने रविवार को मुंबई के ठाणे से आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30 साल उम्र) उर्फ विजय दास को गिरफ्तार किया। इस व्यक्ति ने 16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया था। हमले में सैफ अली खान को कई चोटें आईं। लीलावती हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई। डॉक्टर्स ने सैफ अली खान की रीढ़ में फंसे नुकीले चाकू को भी निकाला। हमले के पांच दिन बाद यानी मंगलवार को सैफ को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। 
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed