फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif ali khan had got Kareena Kapoor name tattooed she said I told him if you love me you will write my name

Kareena Kapoor: शादी से पहले करीना कपूर ने सैफ अली खान से कही थी ये बात, 'प्यार करते हो तो लिखवाओगे मेरा नाम'

Mon, 07 Oct 2024 09:09 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Oct 2024 09:09 AM IST
सार

अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी को प्रशंसक पसंद करते हैं। सैफ अली खान ने अपने हाथ में करीना के नाम का टैटू बनवाया था, इसको लेकर करीना ने खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने ही सैफ को कहा था कि अगर तुम मुझसे प्यार करते हो तो मेरे नाम का टैटू बनवाओगे।

विज्ञापन
Saif ali khan had got Kareena Kapoor name tattooed she said I told him if you love me you will write my name
सैफ अली खान- करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

विस्तार

अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। करीना कपूर और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। इस दौरान सैफ के हाथों पर करीना के नाम का टैटू देखने को मिला था। इस बारे में करीना ने कहा है कि उन्होंने सैफ से कहा था कि उनके नाम का टैटू अपने हाथों में बनवाएं।

विज्ञापन

Saif ali khan had got Kareena Kapoor name tattooed she said I told him if you love me you will write my name
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना ने कहा था मेरे नाम का टैटू बनवाओ
करिश्मा और करीना कपूर द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में आने वाली हैं। इस शो के दौरान करीना कपूर ने बताया, 'मैंने ही बोला था टैटू करने को, अगर तुम मुझसे प्यार करते हो, तुम्हें मेरा नाम लिखवाना होगा'। सैफ हाल ही में अपने इसी टैटू को लेकर चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने करीना के नाम का टैटू बदलवा कर कुछ नया टैटू बना लिया था। इस कारण दोनों के रिश्ते में दरार को लेकर चर्चा होने लगी थी। हालांकि, बाद में ये सैफ हो गया था कि उनके हाथों पर किसी फिल्म की शूटिंग से जुड़ा टैटू बनना है।

Box Office Collection: दूसरे रविवार को आरआरआर की चौथाई भी नहीं रही देवरा की कमाई, ‘स्त्री‘ कुछ भी कर सकती है

विज्ञापन
विज्ञापन

Saif ali khan had got Kareena Kapoor name tattooed she said I told him if you love me you will write my name
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
फिर बनवा लिया करीना के नाम का टैटू
सैफ को बीते कुछ दिन पहले फिर करीना के नाम के टैटू के साथ देखा गया था। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में करीना और करिश्मा को काफी मस्ती करते हुए देखा गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं। इससे पहले करीना को हंसल मेहता की 'द बकिंघम मर्डर' में देखा गया था।  

Amar Kaushik: दर्शकों को कब जानने को मिलेगा श्रद्धा के किरदार का नाम? स्त्री 2 के निर्देशक ने कर दिया खुलासा

विज्ञापन

Saif ali khan had got Kareena Kapoor name tattooed she said I told him if you love me you will write my name
करीना कपूर खान-सैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
सैफ अली खान रेस 4 का हिस्सा
सैफ अली खान फिल्म रेस 4 का हिस्सा होने वाले हैं। अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन और कहानी के लिए जानी जाने वाली इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2008 की फिल्म 'रेस' से हुई थी, जिसमें सैफ अली खान और अक्षय खन्ना प्रतिद्वंद्वी भाइयों की भूमिका में थे। फिल्म में बिपाशा बसु और कैटरीना कैफ भी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed