फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan talks about being attacked twice at delhi night club as actor declining to dance with two women

Saif Ali Khan: जब सैफ अली खान ने नाइट क्लब में लड़कियों संग डांस करने से किया था इनकार, चेहरे पर पड़ा था मुक्का

Sat, 01 Jul 2023 04:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 01 Jul 2023 04:54 PM IST
सार

सैफ अली खान जब दिल्ली में एक नाइट क्लब में थे, तब उन्होंने दो लड़कियों के साथ डांस करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद क्लब में उनकी जबर्दस्त हाथापाई भी हुई।

विज्ञापन
Saif Ali Khan talks about being attacked twice at delhi night club as actor declining to dance with two women
सैफ अली खान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान दमदार अदाकारी के साथ साथ अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं। वह अपने विवादों के बारे में अक्सर खुलकर बात करते हैं। ऐसा ही एक विवाद तब हुआ, जब यह बताया गया कि अभिनेता 1990 के दशक में एक नाइट क्लब में दो लोगों के साथ लड़ाई में शामिल थे। सैफ ने एक पुराने इंटरव्यू में इस घटना के बारे में सफाई देते हुए बताया था कि उन्होंने लड़ाई शुरू नहीं की थी। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे मामला इतना बढ़ गया था कि आखिर उन पर हमला हो गया।

विज्ञापन

Saif Ali Khan talks about being attacked twice at delhi night club as actor declining to dance with two women
सैफ अली खान - फोटो : social media

सैफ अली खान ने लहरें डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि हमारे बीच झगड़ा हुआ। 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के प्रीमियर के बाद मैं अपने दोस्तों के साथ एक नाइट क्लब में गया। मुझसे दो लड़कियों ने संपर्क किया, जो मुझसे उनके साथ डांस करने के लिए कह रही थीं। कुछ देर तक ऐसा ही होता रहा। कुछ देर बाद मैंने उनसे हमें अकेला छोड़ देने के लिए कहा। लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ क्लब में थीं। मैंने उनसे कहा कि लड़कियों का ख्याल रखें, क्योंकि हम उस वक्त किसी से बात नहीं करना चाहते थे। उन्हें यह पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि तुम्हारे पास लाखों डॉलर का चेहरा है और मैं इसे बर्बाद करने जा रहा हूं और फिर उन्होंने मुझे मुक्का मारा।

Celebs: इन अभिनेत्रियों ने खूबसूरती बढ़ाने के लिए कराई थी कास्मेटिक सर्जरी, उल्टा पड़ा दांव और बिगाड़ ली शक्ल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saif Ali Khan talks about being attacked twice at delhi night club as actor declining to dance with two women
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ ने यह भी बताया कि उनकी सह-अभिनेत्री ममता कुलकर्णी उनके साथ नहीं थीं। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई, इस पर अभिनेता ने कहा कि मैंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, क्योंकि मैं उस मामले पर कोई प्रचार नहीं चाहता था, लेकिन अगर लोग लड़ाई के लिए दोष देंगे तो मैं हमेशा समझा सकता हूं कि क्या गलत हुआ।

Aashhiqui 3: 'आशिकी 3' में नई हीरोइन के चेहरे पर दांव खेलेंगे मुकेश भट्ट, फातिमा सना शेख नहीं होंगी हिस्सा

विज्ञापन

Saif Ali Khan talks about being attacked twice at delhi night club as actor declining to dance with two women
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें सैफ अली खान के फिल्मी करियर की तो अभिनेता ने हाल ही में प्रभास और कृति सेनन के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' में अभिनय किया, जिसमें उन्होंने खलनायक 'लंकेश' की भूमिका निभाई। हालांकि, फिल्म को इसके संवादों और देवताओं के खराब चित्रण के लिए नकारात्मक समीक्षा मिली। फिल्म के निर्देशक ओम राउत और डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को भी खूब ट्रोल किया गया।

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' को भारतीय सेना ने दिखाई हरी झंडी, मिला नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed