फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan and Katrina Kaif returns to Mumbai after shooting Tiger 3 in Delhi see pics

Tiger 3: आखिरकार सलमान दिखे क्लीन शेव में, दिल्ली में ‘टाइगर 3’ की शूटिंग पूरी कर लौटे मुंबई

Sat, 19 Feb 2022 08:50 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 08:50 PM IST
सार

 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए बीते दो साल से दाढ़ी में ही दिखते रहे सलमान खान को उनके प्रशंसक शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर क्लीनशेव में देखकर निहाल हो गए। सलमान खान और कैटरीना कैफ ने दिल्ली एनसीआर में इस फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग इस पूरे हफ्ते की है। 

विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif returns to Mumbai after shooting Tiger 3 in Delhi  see pics
कटरीना कैफ, सलमान खान ने पूरी की टाइगर 3 की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अपनी अगली फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए बीते दो साल से दाढ़ी में ही दिखते रहे सलमान खान को उनके प्रशंसक शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर क्लीनशेव में देखकर निहाल हो गए। सलमान खान और कैटरीना कैफ ने दिल्ली एनसीआर में इस फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग इस पूरे हफ्ते की है। और इसी के साथ फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग पूरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस शेड्यूल में अभिनेता इमरान हाशमी ने भी हिस्सा लिया। वह फिल्म में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। तीनों सितारों को शनिवार मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के दौरान सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग लगातार टलती रही है। इस साल कोरोना की तीसरी लहर के बीच शुरू हुई थी। ये शूटिंग तब यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में एयर बबल के बीच की गई और उसी वक्त ये जानकारी भी सामने आई कि फिल्म का आखिरी शेड्यूल वैलेंटाइस डे पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में होने जा रहा है। इस शेड्यूल में फिल्म के सारे प्रमुख कलाकारों ने हिस्सा लिया। फिल्म के कुछ अहम सीन नोएडा की एक प्राइवेट यूनीवर्सिटी के अलावा दिल्ली राजधानी क्षेत्र की अलग अलग लोकेशंस पर फिल्माए गए। पूरे हफ्ते इन लोकेशन्स से सलमान और कैटरीना के फोटो सोशल मीडिया पर लीक होते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यश राज फिल्म्स स्टूडियोज में फरवरी की शुरूआत में फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग करीब हफ्ते भर चली। और वैलेंटाइंस डे से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शुरू हुई फिल्म की शूटिंग करीब हफ्ते भर ही चली। हालांकि दिल्ली में फिल्म की शूटिंग दो हफ्ते तक चलने की खबर आई थी। लेकिन, सलमान के शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर क्लीन शेव में दिखने के साथ ही ये साफ हो गया है कि फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म की निर्माता कंपनी यश राज फिल्म्स इसे लेकर किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है। मेगा बजट में बनी इस फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा दूसरी कई भारतीय भाषाओं में भी रिलीज करने की तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed