फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan ex Somy Ali congratulates Aamir Khan and Gauri Spratt ahead of July 5 wedding

'खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती', सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने आमिर-गौरी की शादी से पहले लिखा भावुक नोट

Sat, 04 Jul 2026 08:56 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 04 Jul 2026 08:56 AM IST
सार

Aamir Khan Marriage: आमिर खान पांच जुलाई को तीसरी बार शादी करने वाले हैं। शादी से पहले सलमान खान के साथ रिश्ते में रहीं अभिनेत्री सोमी अली ने उनकी शादी को लेकर एक पोस्ट लिखी है।

विज्ञापन
Salman Khan ex Somy Ali congratulates Aamir Khan and Gauri Spratt ahead of July 5 wedding
सौमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम@realsomyali

विस्तार

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता आमिर खान पांच जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली, जो पहले सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं, ने इस जोड़े को दिल से बधाई दी है। उन्होंने उम्र से परे प्यार को लेकर एक प्यारा मैसेज लिखा है।
विज्ञापन


 

Salman Khan ex Somy Ali congratulates Aamir Khan and Gauri Spratt ahead of July 5 wedding
सौमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम@realsomyali
सोमी ने आमिर और गौरी को लेकर लिखा नोट
इंस्टाग्राम पर सोमी ने आमिर-गौरी के लिए एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने लिखा 'गौरी और आमिर, प्यार किसी कैलेंडर को नहीं मानता। किसी भी उम्र में अपनी जिंदगी बांटने के लिए साथी मिलना उतना ही खूबसूरत है जितना कि 20 साल की उम्र में मिलना। खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती। प्यार के लिए खुला दिल जश्न मनाने की चीज है, आलोचना करने की नहीं। उम्र वर्षों में मापी जाती है, लेकिन प्यार पलों में मापा जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan ex Somy Ali congratulates Aamir Khan and Gauri Spratt ahead of July 5 wedding
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम @realsomyali
सोमी ने दी बधाई
उन्होंने आगे जोड़े को बधाई देते हुए कहा 'अपना साथी पाने के लिए बधाई। कुछ लोग सही इंसान की तलाश में पूरी जिंदगी बिता देते हैं। अगर यह सफर किसी भी उम्र में शादी तक ले जाता है, तो यह देर नहीं है, बल्कि बिल्कुल सही समय है। नया अध्याय शुरू करने का साहस प्रेरणादायक है।' उन्होंने आगे लिखा 'सबसे अच्छी प्रेम कहानियां इस बात से तय नहीं होतीं कि वे कब शुरू होती हैं, बल्कि इस बात से कि उन्हें कितनी गहराई से जिया जाता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

विज्ञापन

आमिर ने की शादी की पुष्टि
सोमी का यह मैसेज तब आया जब आमिर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि वह और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे।
हाल ही में अभिनेता ने बताया कि शादी एक निजी समारोह होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed