फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3: भारत-पाकिस्तान मैच में गूंजेगी टाइगर 3 की 'दहाड़', भाईजान ने भेजा अपना एक नया पैगाम

Thu, 12 Oct 2023 02:55 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 12 Oct 2023 02:55 PM IST
विज्ञापन
Salman khan katrina kaif promote yrf tiger 3 during india vs pak match in icc world cup 2023
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और कटरीना कैफ की आगामी फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे भाईजान फैंस को एक के बाद एक तोहफा दे रहे हैं। मेकर्स भी सलमान खान के चाहने वालों को सरप्राइज देने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म के साथ क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को लेकर यशराज फिल्म्स ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक बहुत ही बड़ा सहयोग किया है। 

Salman khan katrina kaif promote yrf tiger 3 during india vs pak match in icc world cup 2023
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म टाइगर-3 के लार्ज स्केल पर प्रमोशन के लिए यशराज ने ब्रॉडकास्ट नेटवर्क, स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक सहयोग किया है। जिसमें पूरे वर्ल्डकप के दौरान आपको टाइगर की दहाड़ सुनने को मिलेगी।
Salman khan katrina kaif promote yrf tiger 3 during india vs pak match in icc world cup 2023
टाइगर 3-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि ये क्रिकेट वर्ल्डकप के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है कि जब किसी फिल्म का इतना बड़ा मार्केटिंग सहयोग हो रहा है। क्रिकेट वर्ल्ड कप के सभी मैचों में आपको 'टाइगर' की दहाड़ सुनाई देगी। यशराज ने सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर-3' बड़े स्तर पर प्रमोट करने के लिए एक ऐसा मार्केटिंग एसोसिएशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan katrina kaif promote yrf tiger 3 during india vs pak match in icc world cup 2023
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर 3 का पहला प्रमोशन इंडिया वर्सेज पाकिस्तान के मैच के दौरान शुरू होगा। जो 14 अक्टूबर को खेला जाएगा और 16 अक्टूबर को इस फिल्म का ट्रेलर सबके सामने होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान सलमान खान पूरे भारत में होने वाले इस पूरे टूर्नामेंट और सभी इंपोर्टेंट मैच के लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए सह-ब्रांडेड प्रोमो की भी शूटिंग कर ली है।
विज्ञापन
Salman khan katrina kaif promote yrf tiger 3 during india vs pak match in icc world cup 2023
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर को लेकर इंटरनेट पर खासी उत्सुकता बनी हुई है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स के अगले अध्याय का खुलासा करने के लिए तैयार है।  रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ की कहानी कहती टाइगर फ्रेंचाइजी अब इस स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा फिल्म ‘पठान’ से बन चुकी है। फिल्म ‘एक था टाइगर’ में अविनाश सिंह राठौड़ पाकिस्तानी साजिश का खुलासा खुलासा करते करते खुद एक पाकिस्तानी एजेंट से प्यार कर बैठता है। फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की कहानी इकरित जाती है और वहां ये दोनों मिलकर आईएस की कैद से नर्सों को आजाद कराते हैं। 

यह भी पढ़ें: फिल्म की रिलीज से पहले दीया ने साझा कीं शूटिंग से जुड़ी यादें, सह-कलाकारों के लिए लिखा भावुक नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed