शाहरुख ने बताया क्यों हैं सुपरस्टार? सलमान के परिवार को लेकर कही ये बात; मंच पर साथ नजर आए तीनों खान
Viral Video: सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान का एक शानदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तीनों खान एक-दूसरे के बारे में कई खुलासे करते नजर आ रहे हैं। फैंस के बीच यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीनों खान एक साथ मंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। सबसे पहले सलमान कहते हैं कि आमिर और मैं फिल्मी बैकग्राउंड से हैं, लेकिन शाहरुख नहीं हैं। फिर सलमान कहते हैं शाहरुख दिल्ली से मुंबई आए थे। शाहरुख बीच में सलमान को रोकते हैं और कहते हैं कि मैं भी फिल्मी फैमिली से हूं क्योंकि सलमान और आमिर की फैमिली मेरा परिवार है। इसलिए मैं भी फिल्मी बैकग्राउंड से हूं। फिर आमिर खान कहते हैं अब समझ में आया कि शाहरुख खान क्यों स्टार हैं। फिर शाहरुख भी हंसते हुए कहते हैं कि हां इसलिए मैं सुपरस्टार हूं।
सलमान, शाहरुख और आमिर खान को एक साथ मंच पर देखकर फैंस बेहद खुश हैं। कई फैंस सलमान खान की बातों को लेकर लाल दिल वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'खानों की आभा की जगह कोई नहीं ले सकता', एक और फैन ने लिखा, 'भाईजान सलमान खान के लिए सम्मान', एक और फैन ने लिखा, 'ये तीन खान सच्चे राजा... कोई भी इनकी जगह नहीं ले सकता', एक और फैन ने लिखा, '3 लेजेंड एक फ्रेम।'
सलमान खान जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे। यह फिल्म गलवान की लड़ाई 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लद्दाख के पश्चिमी क्षेत्र में हुई प्रमुख लड़ाइयों में से एक थी। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास स्थित गलवान घाटी, भारत और चीन दोनों के लिए सामरिक महत्व रखती थी।
आमिर खान अपनी फिल्म 'लाहौर 1947' लेकर आ रहे हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। कथित तौर पर इस फिल्म में आमिर अभिनय नहीं बल्कि इसका निर्माण करेंगे। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका निभाएंगे। हो सकता है कि आमिर दादा साहब फाल्के की बायोपिक में नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: शादी की 26वीं सालगिरह पर माधुरी ने डॉ नेन को डेडिकेट किया रोमांटिक गाना, पति ने दिखाई अब तक के सफर की खास झलक
शाहरुख खान फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस फिल्म में शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगे। हाल ही में शाहरुख अपने बेटे आर्यन खान की पहली निर्देशित वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा चैप्टर 1' का जलवा बरकरार, जानें ऋषभ शेट्टी की फिल्म के 16वें दिन का कलेक्शन