फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Shaved head and leather jacket Look Goes Viral Fans Wonder It is For Vamshi Paidipally SVC63 movie

नए हेयर स्टाइल और लेदर जैकेट लुक में नजर आए भाईजान, वीडियो हुआ वायरल; फैंस ने पूछा, 'क्या वामशी की SVC63...'

Sun, 14 Jun 2026 10:33 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 14 Jun 2026 10:33 AM IST
सार

Salman Khan New Look: 'लगान' के 25 साल पूरे होने पर इस फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया। इस दौरान आमिर के अच्छे दोस्त और अभिनेता सलमान खान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। सलमान खान का नया लुक देखकर आमिर और करीना के अलावा फैंस भी दंग रह गए हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Shaved head and leather jacket Look Goes Viral Fans Wonder It is For Vamshi Paidipally SVC63 movie
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आमिर खान की फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम में सलमान खान के बदले हुए लुक को देखकर फैंस भी दंग रह गए हैं। सलमान के नए लुक को देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि क्या भाईजान का यह नया लुक निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म 'SVC63' के लिए है?

विज्ञापन

छोटे बाल और दाढ़ी में दिखे सलमान
फिल्म 'लगान' की 25वीं सालगिरह पर जब सलमान खान पहुंचे, तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। वहां आमिर खान भी मौजूद थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान के नए लुक की हुई। सलमान खान इस इवेंट में छोटे बाल और हल्की ट्रिम की हुई दाढ़ी में नजर आए। इस नए लुक में वे बेहद फिट और हैंडसम लग रहे हैं। जैसे ही इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आए, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर सलमान के लुक को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। सलमान के नए लुक को देखकर फैंस हैरान और उत्सुक दोनों हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान और आमिर एक साथ', एक यूजर ने पूछा, 'क्या ये सच में सलमान खान हैं?' एक यूजर ने लिखा, 'यह बदलाव शानदार है', एक यूजर ने लिखा, 'अगर यह उनकी अगली फिल्म का लुक है, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी', वहीं कई यूजर्स ने पूछा कि क्या सलमान का यह नया लुक निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म 'SVC63' के लिए हैं? एक यूजर ने लिखा, आमिर खान खुद भी सलमान की शानदार फिटनेस और सिक्स-पैक देखकर दंग रह गए।'




 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन

'SVC63' में नजर आएंगे सलमान
फिल्म 'SVC63'के निर्देशक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वामशी पेडिपल्ली हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म मशहूर प्रोडक्शन हाउस 'श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स' की 63वीं फिल्म है, इसलिए इसे अभी 'SVC63' नाम दिया गया है। इसके अलावा सलमान फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे, जिसकी नई रिलीज की घोषणा जल्द हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 'कॉकटेल 2' प्रमोशन के दौरान मची भगदड़, बड़ी बहन की तरह कृति सेनन ने किया रश्मिका का बचाव; देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed