{"_id":"5a8832fe4f1c1bef7b8b7d1e","slug":"sapna-chaudhary-stage-performance-in-betul","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपके शहर में होने जा रहा सपना चौधरी का डांस, कीमत सिर्फ 300 मिस न करना चांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आपके शहर में होने जा रहा सपना चौधरी का डांस, कीमत सिर्फ 300 मिस न करना चांस
Sun, 18 Feb 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Feb 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहले बिग बॉस फिर बॉलीवुड फिल्मों के बाद अब सपना चौधरी के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। हरियाणा की डांसर सपना चौधरी का जादू अब दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद पूरे देश में चढ़ने लगा है। शायद यही कारण है कि अब उनके स्टेज शोज दूसरे राज्यों में होने लगे हैं।
2 of 5
a
अगली बारी मध्यप्रदेश के बैतूल की है। जहां पहली बार सपना चौधरी परफॉर्मेंस देने आ रहीं हैं। 18 फरवरी यानी रविवार को होने वाले इस डांस शो की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहरवासियों में सपना की दीवानगी इस कदर है कि शो के सारे टिकट्स बिक चुके हैं। पुलिस ग्राउंड में होने वाले इस शो में 300, 500 और वीआईपी टिकट की कीमत 1000 रुपए रखी गई है।
3 of 5
सुरक्षा के मद्देनजर सारी व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद है। पिछले दिनों सपना के शो में हुए हंगामे को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस टुकड़ी तैनात होने की भी पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके पहले कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में हुए सपना चौधरी नाइट में जमकर हंगामा हुआ था। बेरीकेट्स तोड़ कर प्रशंसक अंदर घुसने लगे। कुर्सियां फेंकी जाने लगीं, बवाल बढ़ता देख बेकाबू प्रशंसकों पर पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। गुस्साए प्रशंसकों ने जमकर तोड़फोड़ की और कई चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
5 of 5
इसके पहले मध्यप्रदेश के मुरैना में भी कुछ ऐसा ही आलम देखने को मिला था। जहां 18 जनवरी को हुए सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम में आए लोगों को जब अंदर घुसने नहीं मिला तो उन्होंने पथराव कर दिया। जिसके बाद व्यवस्था में लगे चार थानों के पुलिस कर्मियों ने भीड़ पर डंडे चलाए। इस दौरान दो घंटे तक ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ। भीड़ को भगाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर डंडों खदेड़ना पड़ा। कार्यक्रम में स्थिति न बिगड़े इसलिए पुलिस ने वक्त से पहले ही सपना को रवाना करवा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।