फिल्म अभिनेता सलमान खान की सेहत पर उनके चारों तरफ बढ़ाई गई अतिरिक्त सुरक्षा का असर दिखने लगा है। वह अपने पनवेल फार्म हाउस पर भी खेती किसानी का काम अब नहीं कर पा रहे हैं और न ही सुबह उठकर कहीं भी लंबी सैर के लिए निकल रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद से उनका वजन करीब ढाई किलो बढ़ चुका है और इसके चलते उनकी नई फिल्मों की शूटिंग शेड्यूल पर भी इसका असर दिख रहा है।
Salman Khan: सलमान की सेहत पर सुरक्षा इंतजामों का बुरा असर, सार्वजनिक रूप से कहीं भी जाने की मनाही जारी
सलमान खान अपनी सेहत पर काफी ध्यान देते हैं लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह उनके चारों तरफ बढ़ाई गई अतिरिक्त सुरक्षा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'करण अर्जुन' की स्पेशल स्क्रीनिंग रद्द
मुंबई पुलिस के सूत्र बताते हैं कि बीते शुक्रवार फिर से रिलीज हुई फिल्म 'करण अर्जुन' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए इसके निर्देशक राकेश रोशन ने तैयारियां की थीं। इस खास स्क्रीनिंग के लिए राकेश रोशन फिल्म के दोनों हीरो सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ लाना चाहते थे। इस बारे में दोनों से बात भी की गई लेकिन मुंबई पुलिस की अनुमति न मिलने के चलते ये स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई।
सार्वजनिक कार्यक्रम से दूर रहने को कहा
जानकारी के मुताबिक सलमान खान को मुंबई में किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम से दूर रहने को कहा गया है। माना जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ गुर्गे अब भी मुंबई में सक्रिय हैं। इस बात को लेकर भी खास एहतियात बरती जा रही है कि सलमान के आते-जाते उनके काफिले के साथ कौन-कौन सी गाड़ियां नियमित रूप से रहती हैं और कहीं कोई व्यक्ति या वाहन उनका पीछा तो नहीं कर रहा। आसूचना ब्यूरो की एक इकाई खास रूप से सलमान खान और उनके घर से कुछ ही दूरी पर स्थित शाहरुख खान के घर के बीच लगातार सक्रिय है।
सलमान के साथ शाहरुख की भी सुरक्षा बढ़ी
शाहरुख खान के लिए मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था खासी चौकस रखी गई है। इसका खुलासा भी फिल्म 'करण अर्जुन' की स्पेशल स्क्रीनिंग में उनकी मौजूदगी को मंजूरी न मिलने के बाद हुआ है। शाहरुख खान को उनके घर मन्नत से निकलने के बाद से लगातार पुलिस निगरानी में रखा जा रहा है। इसके चलते मुंबई में रहने पर उनका भी घर से निकलना बहुत सीमित हो चुका है। आखिरी बार वह फिल्म 'मुफासा' की डबिंग के लिए ही सार्वजनिक रूप से लोगों को नजर आए थे।
सलमान की सेहत पर होने लगा असर
सलमान खान बहुत ज्यादा बंधकर रहने के आदी कभी नहीं रहे हैं और टाइम बेटाइम उनका मुंबई की गलियों में घूमना हाल के दिनों तक लगा रहा है। बांद्रा में तो वह अपने घर गैलेक्सी से पास के महबूब स्टूडियो तक यूं ही पहुंच जाते रहे हैं। लेकिन, अब वह भी कम हो रहा है। उनकी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग के सेट की तस्वीरें सामने आने को भी मुंबई पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है और इस बार में आंध्र प्रदेश पुलिस के अधिकारियों से बात भी हुई। इस सारे तनाव के चलते सलमान खान की सेहत पर असर पड़ना शुरू हो चुका है। चिकित्सकों ने उन्हें तनाव न लेने और नियमित व्यायाम करते रहने को कहा है।