बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। फिल्मों के जरिए पर्दे पर जलवा बिखेरने से पहले ही सुहाना की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी अपलोड की गई एक फोटो भी सुर्खियों में आ जाती है। आए भी क्यों न! बादशाह खान की बेटी की फोटो पर नेटिजन्स रिएक्शन की भरमार जो कर देते हैं।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, स्टाइल देख फैंस के उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसने तुरंत ही सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। देखते ही देखते कुछ ही देर में यह इंटरनेट पर वायरल हो गया। यंग स्टारकिड सुहाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। वीडियो में वो न्यूयॉर्क में अपने ‘बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर’ (BFF) के साथ गाला टाइम बिता रही हैं और पोज दे रही हैं।
इस बीच 20 वर्षीय सुहाना खान अपनी तीन अन्य दोस्तों के साथ दिख रही हैं। चारों सहेलियां मिलकर कैमरे में देख रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। इस दौरान इनका स्टाइल देखते ही बन रहा है। वहीं सुहाना तो अच्छे-अच्छों को टक्कर दे रही हैं। उनके बाल खुले हैं और ब्लैक आउटफिट में वो कहर ढा रही हैं।
जहां फैंस सुहाना के जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं वो फिलहाल न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना के अलावा शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन भी अपने आकर्षक लुक के साथ इंटरनेट पर फैंस का दिल जीत रहे हैं।
वहीं पिता शाहरुख खान की बात करें तो वो बड़े पर्दे पर जल्द ही धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। ‘पठान’ फिल्म के जरिए वो एक बार फिर दर्शकों के बीच दस्तक देंगे। इसमें दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में होंगी। ये चौथी बार होगा जब दीपिका और शाहरुख एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।