Shamita Shetty: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ट्रेलर में अपना जिक्र देख खुश हुईं शमिता, दी यह प्रतिक्रिया
अब हाल ही में, करण जौहर की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ट्रेलर में अपने नाम का जिक्र होने पर शमिता शेट्टी ने बेहद खास तरह से प्रतिक्रिया दी है। चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री का क्या रिएक्शन था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आजकल भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन मीडिया की सुर्खियों में लगातार छाई हुई हैं। शमिता हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस साल 2021 में आई फिल्म 'द टेनेंट' का भी हिस्सा रही थीं। अब हाल ही में, करण जौहर की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ट्रेलर में अपने नाम का जिक्र होने पर शमिता शेट्टी ने बेहद खास तरह से प्रतिक्रिया दी है। चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री का क्या रिएक्शन था।
शमिता ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ट्रेलर पर दी प्रतिक्रिया
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का बज बना हुआ है। करण जौहर के डायरेक्शन में सात साल बाद कमबैक को लेकर जहां ये फिल्म सुर्खियों में है वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के साथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी भी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे रणबीर की पिछली सभी फिल्मों का कॉकटेल हो। अब शमिता ने फैन फिल्म के एक सीन को शेयर किए हुए वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।
Awww this was kinda cute !🦋🤣 https://t.co/3CaAlwbdZc
— Shamita Shetty 🦋 (@ShamitaShetty) July 4, 2023
इस सीन में आया था अभिनेत्री का नाम
ट्रेलर के इस सीन में रॉकी अपने माता-पिता को अपनी प्रेम कहानी के बारे में समझाने का प्रयास करते हैं। रानी का परिवार इस बात पर चर्चा करता हुआ दिखाई देता है कि कैसे मतदान प्रतिशत गिरकर 42% के बेहद निचले स्तर पर आ गया है। यह न जानते हुए कि वे राजनीतिक चुनावों के बारे में बात कर रहे हैं, रणवीर के रॉकी का कहना है कि वह अब वोट नहीं देंगे क्योंकि शमिता शेट्टी अब रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस में भाग नहीं ले रही हैं।
Aaliya Siddiqui: नवाजुद्दीन के जरिए कई अफेयर की चर्चाओं से खफा आलिया सिद्दीकी, बोलीं- नेक पिता बनने की जरूरत
फिल्म के सीन को बताया बेहद खास
इस वीडियो को अभिनेत्री के एक फैन ने शेयर किया था। शमिता ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, ओह, यह बहुत प्यारा था। अभिनेत्री के इस कमेंट को देखकर फैंस भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।