फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shikha talsania to be cast in david dhawan film sikha talsania

कुली नंबर 1 में दिखेंगी शिखा तलसानिया, “सारा और वरुण के साथ करने का प्रस्ताव आते ही हां कर दी”

Tue, 03 Sep 2019 10:30 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 03 Sep 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
shikha talsania to be cast in david dhawan film sikha talsania
shikha - फोटो : social media
मशहूर हास्य अभिनेता टीकू तलसानिया की बेटी शिखा जल्द ही वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म कुली नंबर वन में एक खास किरदार निभाते दिखेंगी। आखिरी बार शिखा बड़े परदे पर फिल्म वीरे दी वेडिंग में मीरा का किरदार निभाते दिखी थीं।
विज्ञापन


अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर शिखा कहती हैं, ‘डेविड धवन जैसे निर्देशक की फिल्म में अभिनय करना हर अभिनेता की ख्वाहिश होती है और मैं भी इनमें शामिल हूं। सोने पर सुहागा ये है कि मुझे फिल्म कुली नंबर वन में वरुण धवन और सारा अली खान जैसे सितारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मेरे पास जैसे ही इस फिल्म का प्रस्ताव आया, मैंने बिना देरी किए इसके लिए हां कर दी।’
विज्ञापन

अपनी पिछली फिल्म वीरे दी वेडिंग का जिक्र चलने पर वह कहती हैं, ‘दर्शक मुझे इस बार बिल्कुल अलग किरदार में देखेंगे। वीरे दी वेडिंग में मेरा किरदार मीरा लोगों के जेहन में अब तक बसा है और मेरी कोशिश होगी कि इस बार मैं कुछ इससे आगे का करके दिखाऊं। ये रोल स्वीकार करने के पीछे सबसे बड़ी वजह भी यही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण धवन ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर सारा अली खान पर लगाया आरोप, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed