{"_id":"01cb7c049532fb1622216882022d4fd1","slug":"shiv-sena-angry-on-poonam-pandey-s-nasha-posters","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाए गए पूनम पांडेय की 'नशा' फिल्म के पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जलाए गए पूनम पांडेय की 'नशा' फिल्म के पोस्टर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Jul 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूनम पांडेय की चर्चित फिल्म नशा इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म का राजनीतिक विरोध शुरू हो गया है। पूनम पांडेय की फिल्मों के पोस्टर जलाए गए हैं।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले दिल्ली के सीलमपुर इलाके में पूनम पांडेय की फिल्म नशा के पोस्टर जलाए गए थे। पोस्टरों को जलाने वाले यह लोग किसी भी राजनीतिक दल के नहीं थे।
विज्ञापन
लेकिन अब मुंबई में एक पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा इस फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के मल्टीप्लेक्सों में लगे नशा फिल्म के पोस्टर उतार कर जलाए हैं।
विज्ञापन
शिवसेना के दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को नारेबाजी करते हुए शहर के उन मल्टीप्लेक्सों में पहुंचे जहां पूनम की फिल्म के पोस्टर लगाए गए थे। इन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने के बाद इन पोस्टरों को आग के हवाले कर दिया।
इस मसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूनम पांडेय ने कहा कि इस फिल्म को जहां पहुंचना होगा वहीं पहुंचेगी। किसी पार्टी के विरोध करने से इस फिल्म की सफलता को नहीं रोका जा सकता।