सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor Aunt Tejaswini Kolhapure Reacts To Actress Wedding Rumours With Rahul Mody as per report

कब शादी कर रही हैं श्रद्धा कपूर? मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने खोला राज; राहुल मोदी को लेकर कही यह बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 17 Mar 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Shraddha Kapoor Rahul Mody Wedding: श्रद्धा कपूर की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने राहुल मोदी के साथ शादी की अफवाहों पर अपनी राय पेश की है। तो क्या जल्द शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर?
 

Shraddha Kapoor Aunt Tejaswini Kolhapure Reacts To Actress Wedding Rumours With Rahul Mody as per report
तेजस्विनी कोल्हापुरे-श्रद्धा कपूर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के कथित रिलेशनशिप और शादी की खबरें इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फैंस इस जोड़े की शादी की खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच श्रद्धा की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने श्रद्धा की शादी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos

श्रद्धा की शादी को लेकर क्या बोलीं तेजस्विनी?
फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत के दौरान हाल ही में जब तेजस्विनी कोल्हापुरे से श्रद्धा की राहुल से शादी की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। उन्हें बिल्कुल जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धा परिवार की विरासत को बहुत अच्छे से आगे बढ़ा रही हैं, जिससे पूरा परिवार खुश है। पहले पद्मिनी कोल्हापुरे थीं और अब श्रद्धा ने नाम को नई ऊंचाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा का वायरल वीडियो
श्रद्धा ने अपने और राहुल मोदी के रिश्ते की पुष्टि एक बहुत प्यारे वीडियो से की थी। सितंबर 2025 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें राहुल उनके चेहरे पर कैमरा जूम इन-आउट कर रहे थे। श्रद्धा शरारत भरे अंदाज में कैमरे की तरफ देख रही थीं और एक बार 'हट' भी कहा। यह वीडियो देखकर फैंस बहुत खुश हुए, क्योंकि इससे उनके रिलेशनशिप की अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा। इस वीडियो पर फैंस ने कई रिएक्शन भी दिए। एक फैन ने श्रद्धा से इंस्टाग्राम पर पूछा, 'शादी कब करोगी?' तो श्रद्धा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'मैं करूंगी, विवाह करूंगी।'

कब शुरू की श्रद्धा और राहुल ने डेटिंग?
श्रद्धा और राहुल दोनों ने 2024 की शुरुआत में डेटिंग शुरू की, जब उन्हें मुंबई में डिनर डेट पर साथ देखा गया। उसके बाद कई बार उन्हें साथ में स्पॉट किया गया, जैसे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी और कुछ प्राइवेट इवेंट्स में। हालांकि, श्र्द्धा और राहुल की तरफ से अभी तक शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


यह भी पढ़ें: नयनतारा पर टिप्पणी करने पर बुरे फंसे शनमुगम, साउथ आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने लिखा पत्र; की माफी की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed