Priyanka-Mannara: भाई के मेहंदी समारोह में छाईं प्रियंका-मनारा, अनदेखी तस्वीरें आईं सामने
Priyanka-Mannara: हाल ही में सिद्धार्थ चोपड़ा के मेहंदी समारोह में प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा ने शिरकत की थी। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी की प्री-वेडिंग सेरेमनी 5 फरवरी को मुंबई में धूमधाम से शुरू हुई। हल्दी, मेहंदी और कॉकटेल सेरेमनी में परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इनमें प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा की भी तस्वीरें भी हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों अपने मेहंदी डिजाइन को फ्लॉन्ट करते हुए एक ग्रुप फोटो में नजर आ रही हैं। प्रियंका और मनारा चोपड़ा ने इस खास मौके पर पारंपरिक कपड़े पहनकर अपनी खूबसूरती से सभी का ध्यान आकर्षित किया। दोनों चोपड़ा बहनें मेहंदी सेरेमनी के दौरान बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखाई दीं। उन्होंने इस आयोजन में परिवार के साथ मिलकर खुशी से भरे पल बिताए।
Udit Narayan: कंट्रोवर्सी के बीच सामने आया उदित नारायण का एक और वीडियो, फिर से वही हरकत करते नजर आए सिंगर
मनारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं। इनमें वह रस्मों का जमकर लुत्फ उठाती दिख रही हैं। एक वीडियो में वह अपने हाथों में मेहंदी लगवाती दिख रही हैं। वहीं, एक दूसरे वीडियो में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मनारा इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स' नाम के शो में नजर आ रही हैं। इससे पहले वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। शो में वह फिनाले तक पहुंचने में सफल रही थीं। हालांकि, उस सीजन को मुनव्वर फारूकी ने जीता था।
संबंधित वीडियो