फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Anand Fighter director share update on tiger shroff Rambo and upcoming action film with saif ali khan

Sidharth Anand: टाइगर श्रॉफ की रैम्बो पर जल्द शुरू होगा काम, सैफ अली खान के साथ भी धमाल मचाएंगे सिद्धार्थ आनंद

Mon, 29 Jan 2024 02:38 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 29 Jan 2024 02:38 PM IST
सार

सिद्धार्थ आनंद ने टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'रैम्बो' पर बड़ा अपडेट दिया है। साथ ही निर्देशक सैफ अली खान संग अपनी अगली एक्शन फिल्म पर भी चर्चा करते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Sidharth Anand Fighter director share update on tiger shroff Rambo and upcoming action film with saif ali khan
टाइगर श्रॉफ-सिद्धार्थ आनंद-सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थ आनंद की आगामी एक्शन फिल्म 'रैम्बो' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। इस एक्शन ड्रामा की आधिकारिक घोषणा 2017 में टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका के साथ की गई थी। यह फिल्म सिल्वेस्टर स्टेलोन अभिनीत हॉलीवुड क्लासिक का भारतीय रूपांतरण है। फिल्म पर बीते सात साल से काम चल रहा है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इन दिनों अपनी फिल्म 'फाइटर' की रिलीज को लेकर चर्चाओं में हैं। इसी कड़ी में सिद्धार्थ ने आगामी फिल्म 'रैम्बो' पर खुलकर बात की है। साथ ही सैफ अली खान के साथ काम करने पर भी बड़ा अपडेट साझा किया है। 

विज्ञापन

सिद्धार्थ करने जा रहे मार्फ्लिक्स का विस्तार 

सिद्धार्थ आनंद ने बताया है कि वह किस तरह मार्फ्लिक्स के विस्तार की योजना बना रहे हैं। उन्होंने अपने बैनर तले आने वाली परियोजनाओं के बारे में भी बात की। इसमें रोहित धवन द्वारा निर्देशित 'रैम्बो' समेत सैफ अली खान और जयदीप अहलावत अभिनीत और रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित फिल्म शामिल है। यह पूछे जाने पर कि वह मार्फ्लिक्स को एक बैनर के रूप में कैसे विस्तारित करना चाहते हैं, सिद्धार्थ आनंद ने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि यहां कुछ अच्छी एक्शन फिल्में बनाने का विचार है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसी जगह है, जहां मुझे अपना काम मिल गया है। हम शुरुआत कर रहे हैं, और हमारे पास कुछ अच्छी मजेदार फिल्में हैं। इसलिए उम्मीद है कि आप मार्फ्लिक्स से कुछ मजेदार एक्शन फिल्में देखेंगे।'

विज्ञापन


Kartik Aaryan: हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे कार्तिक आर्यन, अभिनेता से मिलने पहुंचे फैंस ने तोड़ा बैरिकेड

विज्ञापन
विज्ञापन

सैफ अली खान संग शुरू किया काम

यह पूछे जाने पर कि क्या जल्द ही बहुत सारी घोषणाएं होने वाली हैं, सिद्धार्थ आनंद ने कहा, 'बहुत सारी घोषणाएं नहीं। उनमें से कुछ। मैं मात्रा में विश्वास नहीं करता। हम वास्तव में एक छोटे बुटीक प्रोडक्शन हाउस की तरह हैं, जहां हम जो भी फिल्म कर रहे हैं उसमें मैं अपनी सारी ऊर्जा और प्रयास लगाना चाहता हूं। जैसे अभी, हम सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ एक मजेदार एक्शन फिल्म कर रहे हैं। यह एक अनोखी फिल्म है और मेरी सारी ऊर्जा उसी पर केंद्रित है।'


Bigg Boss 17: बिग बॉस जीतने के बाद घर बसाने जा रहे मुनव्वर फारूकी? इस खास शख्स को समर्पित की ट्रॉफी

'रैम्बो' पर दिया बड़ा अपडेट 

उन्होंने आगे कहा कि वे अपने बैनर मार्फ्लिक्स के तहत 'रैम्बो' का निर्माण भी कर रहे हैं। रोहित धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने कहा, 'फिर हम रैम्बो का निर्माण कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के साथ रोहित धवन निर्देशन कर रहे हैं। उम्मीद है, यह एक ऐसा शीर्षक है जो लोगों के दिमाग में बहुत गहराई से बैठा हुआ है, इसलिए हम इसे एक निश्चित एक्शन फिल्म बनाना चाहते हैं। इसलिए हमारे पास जल्द ही रैम्बो के लिए कुछ रोमांचक योजनाएं हैं। मुझे लगता है कि एक महीने में आप सुनेंगे कि हम रैम्बो के साथ क्या कर रहे हैं। एलान बड़ा होने वाला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed