{"_id":"69f450280f4716555a0ac600","slug":"singer-abhijeet-bhattacharya-opens-up-on-bad-relation-with-shahrukh-khan-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या शाहरुख खान की है गलती? अभिजीत भट्टाचार्य ने बताई अभिनेता से रिश्ता खराब होने की बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या शाहरुख खान की है गलती? अभिजीत भट्टाचार्य ने बताई अभिनेता से रिश्ता खराब होने की बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 01 May 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Abhijeet Bhattacharya: अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया है कि शाहरुख से उनका रिश्ता क्यों खराब हुआ और वह उनके प्रोजेक्ट से क्यों अलग हुए? उन्होंने सुलह की संभावनाओं से इंकार नहीं किया है।
शाहरुख खान, अभिजीत भट्टाचार्य
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
अभिजीत भट्टाचार्य और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। हालांकि किसी वजह से दोनों के रिश्ते खराब हो गए। अभिजीत ने एक बार फिर शाहरुख खान के साथ अपने बिगड़े रिश्तों के बारे में बात की है। इस सिंगर ने 1990 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में शाहरुख के कई गानों को आवाज दी है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच दरार की क्या वजह है।
Trending Videos
अभिजीत ने बताई शाहरुख से रिश्ता खराब होने की वजह
निधि वसंदानी के साथ बातचीत में अभिजीत ने कहा कि शाहरुख खान का अहंकार और मेरा आत्म-सम्मान ही हमारे बीच की दरार की वजहें हैं। शाहरुख मुझसे उम्र में छोटे हैं, फिर भी जब फराह खान के पति ने उन्हें इतनी गालियां दीं, तब भी शाहरुख ने उन्हें गले लगाया। आमिर खान ने तो एक कुत्ते का नाम भी शाहरुख के नाम पर रख दिया था और फिर भी दोनों दोस्त बन गए। मुझे इस बात का दुख हुआ कि आप एक बार भी मुझसे सॉरी नहीं कह पाए। आप इतने बड़े इंसान हैं, फिर भी कोई माफी नहीं मांगी।'

शाह रुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
किस वजह से प्रोजेक्ट से अलग हुए सिंगर?
सिंगर ने यह भी साफ किया कि शाहरुख के प्रोजेक्ट्स से खुद को दूर करने का फैसला अहंकार की वजह से नहीं, बल्कि निजी निराशा की वजह से लिया गया था। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब उन्होंने दूसरे एक्टर्स के लिए गाना बंद कर दिया था, क्योंकि वह अपनी आवाज को शाहरुख के ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व से बहुत गहराई से जोड़कर देखते थे।

'ये जवानी है दीवानी' फेम एवलिन शर्मा का हुआ तलाक, अलग होने के बावजूद पति के साथ करेंगी बच्चों की परवरिश
अभिजीत भट्टाचार्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुलह की संभावना से नहीं किया इंकार
दोनों कलाकारों के बीच की दरार के बावजूद, अभिजीत ने सुलह की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर कभी उनके बीच सुलह हो जाती है, तो उन्हें पूरा यकीन है कि वह शाहरुख के ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व के लिए सबसे अच्छी आवाज दे सकते हैं।
अभिजीत और शाहरुख का काम
वर्षों तक अभिजीत भट्टाचार्य को शाहरुख खान की आवाज के तौर पर सबसे ज्यादा पहचाना जाता था। उन्होंने कई मशहूर गानों में अपनी आवाज दी, जिनमें 'बादशाह' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों के गाने भी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, 'बिल्लू' फिल्म के बाद उनका प्रोफेशनल रिश्ता खत्म हो गया।