पंजाबी सिनेमा में इन दिनों निर्देशक के रूप में समीप कंग का बहुत बड़ा नाम है, लेकिन एक समय ऐसा भी रहा है, जब वह मुंबई में वड़ा पाव बेचा करते है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब आमिर खान उनकी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लांच पर आए थे। ट्रेलर लांच के समय बातचीत के दौरान पंजाबी सिनेमा के अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी ने इस बात का खुलासा किया।
Smeep Kang: आमिर खान जिस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर आए, उसके डायरेक्टर कभी मुंबई में बेचते थे वड़ा पाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक समीप कंग ने निर्देशन से पहले अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता जसपाल भट्टी की फिल्म 'माहौल ठीक है' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'इक जींद इक जान', 'दिल अपना पंजाबी' जैसी पंजाबी फिल्मों में काम करने के बाद सनी देयोल साथ हिंदी फिल्म 'काफिला' में काम किया। लेकिन जब एक्टर के तौर पर समीप कंग सफल नहीं हुए तो उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाई।
10 years of YJHD: अयान मुखर्जी ने अब तक नहीं देखी 'ये जवानी है दीवानी', ब्रह्मास्त्र से तुलना कर कही बड़ी बात
समीप कंग ने निर्देशन के रूप में पंजाबी फिल्म 'मेरी वहुति दा वियाह' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म का निर्माण खुद समीप कंग ने किया था और फिल्म में एक खास किरदार में भी नजर आए थे। यह फिल्म कुछ खास सफल नहीं रही। इस फिल्म के बाद समीप कंग ने एक और पंजाबी फिल्म 'चक दे फट्टे' का निर्देशन किया।
Anubhav Sinha: 'मेरा करियर अब तक तीन बार मर चुका है', सार्वजनिक आलोचना पर बोले अनुभव सिन्हा
अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लॉन्च के समय आमिर खान से इस बात को साझा करते हुए बताया कि 'मेरी वहुति दा वियाह' जैसी फिल्म निर्देशित करने के बाद भी समीप कंग का संघर्ष कम नहीं हुआ और अपनी जीविका चलाने के लिए मुंबई के जोगेश्वरी स्टेशन के बहार उन्हें वडा पाव तक बेचना पड़ा। उन्होंने वड़ा पाव की एक दुकान खोली था और उस दुकान का नाम रखा, था छोटी बाइट्स। आमिर खान यह कहानी सुनकर भावुक भी हुए और समीप कंग के जज्बे को सलाम भी किया।
Anti-Tobacco Warning: अब OTT प्लेटफॉर्म्स को भी दिखानी होगी तंबाकू विरोधी चेतावनी, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
निर्देशक के रूप में समीप कंग को सफलता पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा' से साल 2012 में मिली। अब इस फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी 'कैरी ऑन जट्टा 3' रिलीज होने जा रही है। गिप्पी ग्रेवाल ने बताया, 'समीप कंग जब मुझसे 'कैरी ऑन जट्टा' के लिए मिले, उस समय उनकी फिल्म 'चक दे फट्टे' रिलीज हुई थी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म आपके साथ बनाना चाहता हूं, मेरी फिल्म रिलीज हुई है उसे पहले आप देख लें, उसके बाद आगे बात करते हैं।’
Naseeruddin Shah: 'मुगलों की छवि बिगाड़ने की कोशिश...,' बदलते स्कूली पाठ्यक्रम पर नसीरुद्दीन ने साधा निशाना