{"_id":"5b97d597867a557ece01daff","slug":"stree-film-flora-saini-playing-role-the-ghost-and-rajkummar-rao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा कपूर नहीं, ये खूबसूरत एक्ट्रेस बनी हैं 'स्त्री' की चुड़ैल, इस रोल से कर चुकी थी इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रद्धा कपूर नहीं, ये खूबसूरत एक्ट्रेस बनी हैं 'स्त्री' की चुड़ैल, इस रोल से कर चुकी थी इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं और इसकी कमाई अभी भी जारी है। फिल्म में जहां राजकुमार और श्रद्धा की तारीफ की जा रही है तो वहीं चुड़ैल के किरदार ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। क्या आप जानते हैं कि फिल्म में चुड़ैल का किरदार निभा रही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नहीं, कोई और है, जो बेहद खूबसूरत है। फिल्म के रोल को लेकर एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
बात हो रही है, फ्लोरा सैनी की। पहले सभी को लग रहा था कि फिल्म में श्रद्धा कपूर ने ही चुड़ैल का किरदार भी निभाया है लेकिन फिल्म देखने के बाद पता चला कि असल में 'स्त्री' तो एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी हैं। फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स ने भी उनके किरदार का खुलासा नहीं किया जिससे दर्शकों के बीच भी सस्पेंस बरकरार रहे। फ्लोरा पहले भी साउथ की कई फिल्में कर चुकी है और बालीवुड में भी पहले कुछ फिल्मों में छोटे किरदार निभा चुकी हैं।
3 of 5
flora saini
अब जब सबको पता चल गया है कि फ्लोरा सैनी ने चुड़ैल का किरदार निभाया है तो सभी उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको फ्लोरा सैनी के बारे में विस्तार से बताते हैं। फ्लोरा ने अभी तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 'दबंग 2', 'धनक', 'लक्ष्मी' और 'बेगमजान' जैसी फिल्में की हैं। उन्होंने रजनीकांत और बालाकृष्णा जैसे बड़े कलाकारों के साथ एक्टिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए फ्लोरा ने कहा कि मेकर्स ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर मुझे टैग नहीं किया था जिससे लोग अंदाजा लगाए कि आखिर स्त्री कौन है। कई एक्ट्रेस ने इस रोल को करने से मना कर दिया था क्योंकि हर कोई परदे पर सुंदर दिखना चाहता है। 'पहले मैंने भी इस रोल के लिए मना कर दिया था लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म ने मुझे चुना है। मैं ऐसी फिल्म नहीं करना चाहती थी जिसमें मेरा शूट एक या दो दिन का है।
विज्ञापन
5 of 5
flora saini
फ्लोरा न आगे बताया कि मैं कई ऐसी एक्ट्रेस से मिली जो स्त्री के लिए ऑडिशन दे रही थीं। मैंने फिल्म का एक डायलॉग सुना जिससे मुझे पता चला कि फिल्म के लेखन में काफी दम है। ऑडिशन के करीब 20 दिन बाद मुझे फोन आया और बताया गया कि मुझे एक दूसरे रोल के लिए चुना गया है और यह टाइटल रोल है जिसकी शूटिंग 15 दिनों तक होगी। बस फिर क्या था मैंने अपने रोल के हां कह दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।