{"_id":"6284dc6d0b872f130405ff58","slug":"sukesh-chandrashekhar-money-laundering-case-jacqueline-fernandez-withdraws-travel-request-after-ed-revelations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: सलमान के नाम पर जैकलीन फर्नांडीज ने मांगी विदेश जाने की अनुमति, ईडी ने ऐसे पकड़ा अभिनेत्री का झूठ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: सलमान के नाम पर जैकलीन फर्नांडीज ने मांगी विदेश जाने की अनुमति, ईडी ने ऐसे पकड़ा अभिनेत्री का झूठ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 18 May 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी हुई हैं, जिस वजह से जैकलीन फर्नांडीज को विदेश जाने की अनुमति नहीं है। हाल ही में जैकलीन ने अदालत से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। जैकलीन ने अदालत में बताया था कि उन्हें सलमान खान के नेपाल में होने वाले इवेंट 'द बैंग' टूर का हिस्सा बनना है और इसी वजह से वह विदेश जाने की अनुमति चाहती हैं। लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन के सारे दावों की पोल खोल दी, जिसके बाद खुद अभिनेत्री ने आगे बढ़कर अपनी अर्जी को वापिस ले लिया है।
2 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : इंस्टाग्राम
जानकारी के अनुसार, जैकलीन ने दिल्ली की एक अदालत से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। अभिनेत्री ने अदालत में दी अपनी अर्जी में बताया था कि वह विदेश में कई सारे इवेंट का हिस्सा हैं, जिसमें अबू धाबी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कार, फ्रांस का कान फिल्म फेस्टिवल और नेपाल में होने वाले सलमान खान के द बैंग टूर शामिल हैं।
3 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : instagram
जैकलीन ने अदालत को दी अर्जी में अपना शेड्यूल बताया था कि उन्हें 17 से 22 मई तक IIFA के लिए अबू धाबी की यात्रा करनी है। इसके बाद वह कान फिल्म फेस्टिवल में भी हिस्सा लेने फ्रांस जाएंगी। आखिर में वह 27 और 28 मई को नेपाल जाएंगी। यहां पर सलमान खान के 'इवेंट द बैंग टूर' का वह हिस्सा हैं। जैकलीन की इस अर्जी पर जब अदालत ने ईडी को जांच करने के लिए कहा तो पाया गया कि IIFA जून तक के लिए स्थगित हो गया है। इसके अलावा नेपाल में होने वाले सलमान खान के इवेंट में जैकलीन हिस्सा नहीं हैं। ये जानकारी ईडी की तरफ से अदालत को भी दी गई, जिसके बाद जैकलीन के वकीलों ने अभिनेत्री के आवेदन को वापिस ले लिया।
मनी लॉन्ड्रिंग में जैकलीन फर्नांडीज का नाम
जैकलीन फर्नांडीज का नाम सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई 200 करोड़ की ठगी में फंसा हुआ है। आरोप है कि जैकलीन सुकेश की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं और अभिनेत्री को सुकेश से कई महंगे गिफ्ट मिले हैं। सुकेश ने उन्हें 10 करोड़ के महंगे गिफ्ट दिए थे। इस खुलासे के बाद ही जैकलीन का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। उन्हें विदेश जाने की अनमुति नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।