सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया में बने रहने के लिए सितारों का खुद को फिट और खूबसूरत बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए वह जमकर जिम में पसीना बहाने के साथ ही कई बार ट्रीटमेंट का सहारा भी लेते हैं। यहां तक कि वह सर्जरी कराने भी गुरेज नहीं करते हैं। बॉलीवुड में अभिनेत्रियों से लेकर अभिनेता तक कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने सुंदरता की चाह में सर्जरी का सहारा लिया है। किसी ने नाक तो किसी ने होंठ की सर्जरी करवाई है। इनमें से कई सेलेब्स को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
Celebs: सुंदर दिखने की चाह में ये सितारे करवा चुके हैं सर्जरी, एक का तो चेहरा पहचानना है मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल अपने लुक्स से लोगों के होश उड़ा देती हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी और यह सर्जरी सफल भी रही। सर्जरी के बाद उनके चेहरे का लुक काफी अलग हो गया।
कोयना मित्रा
अपनी बोल्डनेस से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री कोयना मित्रा भी सर्जरी करवाने वाले सितारों की लिस्ट में आती हैं। उन्होंने भी अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए नाक की सर्जरी करवाई थी, लेकिन इसके नतीजे अच्छे नहीं निकले और उन्हें इसके बाद काफी परेशानी झेलनी पड़ी। एक बार उन्होंने यह भी बताया था कि ऑपरेशन के बाद उनकी हड्डियों में सूजन आ गई थी और डॉक्टरों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसके बाद लंबे समय तक कोयना पर्दे से दूर रहीं थीं।
राखी सावंत
अगर बात सर्जरी की हो तो राखी सावंत को कैसे भूला जा सकता है। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में आने के लिए अपनी ब्रेस्ट सर्जरी करवाई थी। हाल ही में बिग बॉस 15 के दौरान राखी जब और शमिता शेट्टी के बीच टास्क के दौरान बहस काफी बढ़ गई थी, जिससे राखी को धक्का लग गया था। इस समय भी राखी ने जिक्र किया था कि उन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए ब्रेस्ट सर्जरी करवाई थी। इसके अलावा भी वह कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी हैं।
आयशा टाकिया
करियर की शुरूआत में आयशा टाकिया ने अपनी खूबसूरती और मासूम मुस्कुराहट से लोगों का दिल जीत लिया था लेकिन बाद में उन्होंने अपने होंठ की शेप में कुछ बदलाव करने के लिए सर्जरी करवाई। इस सर्जरी के बाद आयशा का चेहरा पूरी तरह से बदल गया और उन्हें पहचानना भी मुश्किल था। जिसके बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया।