बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार सनी देओल और पूनम ढिल्लों के सक्सेसफुल करियर के बाद अब उनके बच्चे भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत अजमाने जा रहे हैं। सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ठकेरिया की डेब्यू फिल्म 'दोनों' का टीजर आउट हो चुका है।
Dono Teaser: 'दोनों' का टीजर हुआ रिलीज, पूनम ढिल्लों की बेटी से इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे सनी देओल के बेटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'दोनों' की जब से अनाउंसमेंट हुई है, लोग सनी के बेटे राजवीर की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था और अब टीजर सामने आ गया है। 25 जुलाई 2023 को राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' का टीजर रिलीज किया गया है।
टीजर की शुरुआत समंदर किनारे बैठे राजवीर और पलोमा ठकेरिया से होती है, जिनकी मुलाकात एक शादी में होती है। राजवीर दूल्हे के दोस्त होते हैं, जबकि पलोमा दुल्हन की फ्रेंड होती हैं। शादी में हुई उनकी मुलाकात प्यार में बदल जाती है। टीजर में राजवीर और पलोमा की केमिस्ट्री मजेदार लग रही है।
तो वहीं सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, वह अपनी शुरुआत कैमरे के पीछे से करने जा रहे हैं। यह फिल्म कथित तौर पर एक नए जमाने की प्रेम कहानी है। इसे नए समय के रिश्ते और डेस्टिनेशन वेडिंग के इर्द-गिर्द बुना गया है।
यह भी पढ़ें: 'जैसे ही आप कपड़े खोलना शुरू करते हैं वैसे ही...', OTT प्लेटफॉर्म्स पर जमकर भड़के अन्नू कपूर
वहीं, फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही पोस्टर को देखकर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: कटाए बाल, दी गांव भेजने की धमकी, जानें श्वेता तिवारी ने बेटी पलक पर क्यों ढाया था जुल्म?