फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Sharma: इंडस्ट्री ने कहा 'गटर' एक प्रेम कथा, 22 साल बाद निर्देशक का छलका दर्द, बोले- गदर की नहीं की कदर

Thu, 10 Aug 2023 01:18 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 10 Aug 2023 01:18 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol starrer gadar 2 film director anil sharma reminisces when industry people called gadar a gutter
निर्देशक अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल की 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए भले ही 22 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी ये फिल्म लोगों की आंखों में आंसू ला देती है। तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी 'गदर 2' में दिखाई जाएगी, जिसका ट्रेलर हाल में ही रिलीज हुआ है। फिल्म रिलीज से पहले एक्टर जमकर प्रमोशन्स में लगे हुए हैं। इस बीच ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा का 22 साल पुराना दर्द छलक पड़ा है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब ‘गदर’ रिलीज हुई थी, तो उसे ‘गटर’ कहा गया था। एक अंग्रेजी अखबार ने तो रिव्यू करने से ही मना कर दिया था, लेकिन लोगों ने फिल्म पर अपना जमकर प्यार लुटाया था।

Sunny Deol starrer gadar 2 film director anil sharma reminisces when industry people called gadar a gutter
अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल शर्मा ने बताया कि ‘गदर’ एक फिल्म नहीं बल्कि लोगों का प्यार है, लोगों की भावना है। बस उनकी भावना है, जो उठाए जा रही है. वो जिसको चाहे उठा दें, जिसको चाहे गिरा दें, मैं लोगों को शुक्रगुजार हूं।’ अनिल शर्मा ने कहा, ‘गदर एक इमोशन है, उसकी लव स्टोरी, उसका मैसेस, उनकी कनेक्टिविटी लोगों के साथ बहुत ज्यादा थी। लोगों को लगता था कि वो उनकी फिल्म है। गदर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर हुई थी, लेकिन कुछ लोगों ने गदर की कदर नहीं की, ऐसा मुगल-ए-आजम के साथ भी हुआ था।उसकी भी कदर नहीं हुई, कोई अवॉर्ड नहीं मिले। शोले के साथ भी यही हुआ। गदर के साथ भी यही हुआ, लेकिन पब्लिक ने बहुत कदर की'।

Sunny Deol starrer gadar 2 film director anil sharma reminisces when industry people called gadar a gutter
अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनिल शर्मा ने बताया कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ को लेकर लोगों ने कैसे-कैसे रिव्यू दिए थे। उन्होंने कहा, ‘उस वक्त इंडस्ट्री ने गदर, गटर कहा था। ऐसे भी रिव्यू आए थे पहला रिव्यू आया था मेरे पास गदर का, गदर को काटकर लिखा था गटर-एक प्रेम कथा।उसके बाद दूसरा एक रिव्यू आया एक बड़े अंग्रेजी अखबार का लिखा गया कि ये फिल्म इस लायक नहीं है कि इसका रिव्यू किया जा सके। ऐसा-ऐसा लोगों ने लिखा, क्यों लिखा? मैं आज तक नहीं समझ पा रहा हूं। जिन्होंने ये सब लिखा है, 22 साल में वो कभी मेरे सामने नहीं आए अगर कभी वो मुझे दिखेंगे, तो मैं प्यार से उनसे पूछूंगा कि आपके मन में था क्या?’

यह भी पढ़ें: जब तेजी बच्चन ने चंद्रा बारोट से कहा, मेरा बेटा मुन्ना फिल्मों में आने वाला है, उसका ख्याल रखना

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol starrer gadar 2 film director anil sharma reminisces when industry people called gadar a gutter
गदर 2 - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। सनी अपनी आगामी फिल्म के प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए हैं। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे बड़े ही धांसू अंदाज में रिलीज किया गया। यह फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का सीक्वल है। इस फिल्म में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। साथ ही सनी और अमीषा की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है।

विज्ञापन
Sunny Deol starrer gadar 2 film director anil sharma reminisces when industry people called gadar a gutter
गदर - फोटो : सोशल मीडिया

'गदर' की बात करें तो यह फिल्म भारत पाकिस्तान बंटवारे और हिंदुस्तान की आजादी से समय की कहानी है। जिसमें दो अलग-अलग धर्म के पति-पत्नी तारा सिंह और सकीना बंटवारे में जुदा हो जाते हैं। जिसके बाद तारा सिंह अपने बेटे को लेकर पाकिस्तान अपनी पत्नी को लेने जाता है और मोहब्बत की ताकत से पूरे पाकिस्तान को हिला डालता है। फिल्म मेकर्स ने 'गदर 2' की रिलीज से पहले फैंस को 'गदर' दिखाकर ये पूरी कहानी दोबारा याद दिला दी है, ताकि वो आगे की कहानी से रिलेट कर सकें।

यह भी पढ़ें:  'किंग ऑफ कोठा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, गैंगेस्टर बन धांसू एक्शन करते नजर आए दुलकर सलमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed