सब्सक्राइब करें

Troll: सनी लियोनी ने नहीं पकड़ा बेटी का हाथ तो यूजर्स ने किया ट्रोल, सपोर्ट में आए पति बोले- ऐसी बकवास सोच...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल तिवारी Updated Fri, 07 Jan 2022 01:03 PM IST
सार

 
 

विज्ञापन
Sunny Leone Trolled For Not Holding Daughter Nisha Hands Husband Daniel Webber Support
sunny leone with family - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी को हाल ही में सार्वजनिक रूप से अपनी बेटी निशा का हाथ न पकड़ने को लेकर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। इसके बाद उनके पति डेनियल वेबर ने उनका सपोर्ट किया है। ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि सनी ने अपनी बेटी निशा को गोद लिया है। उनको तीन बच्चें हैं- एक बेटी और दो बेटे। 



डेनियल ने कहा 'बेतुकी हैं ये बातें'
ट्रोल्स का जवाब देते हुए कहा, "हे भगवान, ये सब बिल्कुल बेतुका है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता, और न मैं इसकी परवाह करता हूं कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं। निशा हमारे घर की राजकुमारी हैं। हम उस से बहुत प्यार करते हैं।"
 

Trending Videos
Sunny Leone Trolled For Not Holding Daughter Nisha Hands Husband Daniel Webber Support
परिवार संग सनी लियोनी - फोटो : Instagram

इसलिए पकड़ती हैं बेटों का हाथ
डेनियल ने बेटों का हाथ पकड़ने वाली बात को साफ करते हुए कहा कि हमारे बेटे तीन साल के हैं और वे पार्क में जंगलियों की तरह दौड़ते हैं। हमारी बेटी छह साल की है और वह तरीके से चलती है। इसलिए सनी सार्वजनिक रूप से बेटी का हाथ पकड़कर नहीं चलती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone Trolled For Not Holding Daughter Nisha Hands Husband Daniel Webber Support
सनी लियोनी, डेनियल वेबर और बच्चे - फोटो : Insatagram- @sunnyleone

ये था पूरा मामला 
हाल ही में सनी को अपने तीनों बच्चों- निशा, नूह और आशेर के साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए देखा गया था। इसमें सनी अपने बेटों का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं जबकि निशा अकेले सीढ़ियों से उतर रही है। तभी से कई लोग सनी पर निशा के साथ अच्छा बर्ताव न करने का आरोप लगा रहे हैं क्योंकि निशा उनकी गोद ली हुई बच्ची है। एक ने इस पर कमेंट करते हुए कहा, 'आपने केवल प्रचार के लिए निशा को गोद लिया है।' एक अन्य ने लिखा, 'निशा से पूछना चाहिए क्या सनी उसके साथ अच्छा व्यवहार करती हैं।'

Sunny Leone Trolled For Not Holding Daughter Nisha Hands Husband Daniel Webber Support
परिवार के साथ सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

गोद ली हुई बच्ची है निशा
सनी लियोनी और उनके पति ने निशा को 2017 में महाराष्ट्र के एक अनाथालय से गोद लिया था। तब निशा केवल दो महीने की थी, इसके बाद दंपति साल 2018 में सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां लड़कों नूह और आशेर के माता-पिता बने थे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि अब उनका परिवार पूरा हो गया है।   

विज्ञापन
Sunny Leone Trolled For Not Holding Daughter Nisha Hands Husband Daniel Webber Support
सनी लियोनी का गाना 'मधुबन में राधिका नाचे' - फोटो : youtube

गाने पर हुआ विवाद
हाल ही में सनी मधुबन में राधिका नाचे गाने को लेकर भी विवादों में आ गई थीं। सनी के गाने पर हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप लगा। हालांकि इसके बाद म्यूजिक कंपनी 'सारेगामा' ने बताया कि कंपनी अपनी 'मधुबन' गाने के लिरिक्स जल्द ही बदल देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed