शोबिज में जहां लगभग हर कपल लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं, वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें अपने पति के साथ अवॉर्ड फंक्शन, पार्टियों, सामाजिक समारोहों या किसी अन्य जगह पर कम ही देखा जाता है। यह महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन मीडिया से दूर रहती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध निर्देशकों की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताे चलिए जानते हैं नामी डायरेक्टर्स की लेडीलव के बारे में।
Bollywood Directors Wives: अनुराग बसु से लेकर राजकुमार हिरानी तक, मिलिए बॉलीवुड निर्देशकों की पत्नियों से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय आनंद
"गाइड", "ज्वेल थीफ", "तीसरी मंजिल", "काला बाजार" जैसी फिल्मों के निर्माता, विजय आनंद ने दो बार शादी की थी। लवलीन से उनकी पहली शादी कुछ मतभेदों के कारण लंबे समय तक नहीं चल पाई। जिसकी वजह से दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। कुछ समय बाद में, विजय आनंद को अपनी भतीजी सुषमा कोहली में एक दोस्त नजर आया। साथ समय बिताने के बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि उनके दोनों भाई- देव आनंद और चेतन आनंद ने उनके इस मिलन को कभी नहीं स्वीकारा, लेकिन दोनों ने विरोध के बावजूद अपने रिश्ते को बरकरार रखा। बता दें कि निर्देशक विजय आनंद का 23 फरवरी 2004 को निधन हो गया था।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा
फिल्म "रंग दे बसंती" के निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने एक साल तक डेटिंग करने के बाद 1992 में पीएस भारती से शादी कर ली थी। दंपति के दो बच्चे - एक बेटी भैरवी और एक बेटा वेदांत है।
अभिषेक कपूर
फिल्म "द रॉक ऑन" के निर्देशक, अभिषेक कपूर ने 2015 में स्वीडिश अभिनेत्री और मॉडल प्रज्ञा यादव से शादी की। बता दें कि प्रज्ञा ने फिल्म "हवा हवाई" में मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन एक स्टार होने के बावजूद वह पब्लिक इवेंट्स में कम ही नजर आती हैं। वह लो प्रोफाइल लाइफ रखना पसंद करती हैं!
दिबाकर बनर्जी
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता दिबाकर बनर्जी ने ऋचा पुराणेश से शादी की। बता दें कि निर्देशक की पत्नि एक एफएमसीजी कंपनी में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव हैं। अपनी पहली फिल्म 'खोसला का घोसला' की सफलता के बाद, युगल अपनी बेटी के साथ दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए हैं।