फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSR Death Case: नहीं मिला सुशांत की हत्या का कोई सुराग, CFSL की रिपोर्ट में दावा- दोनों हाथ का इस्तेमाल कर एक्टर ने लगाई फांसी

Wed, 23 Sep 2020 11:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 23 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh rajput Death Case cfsl report Not Found Murder evidence
sushant singh rajput - फोटो : File Photo

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ  सीएफएसएल (CFSL) की रिपोर्ट में सुशांत की हत्या से जुड़ा कोई सीधा सबूत नहीं मिला है। सीएफएसएल ने पाया कि सुशांत की मौत फांसी लगाने से हुई थी। सीन आफ क्राइम के री-क्रिएशन के बाद सुशांत की मौत मामले को फुल हैंगिंग मानने से इनकार कर दिया है। 



 

Sushant Singh rajput Death Case cfsl report Not Found Murder evidence
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीएफएसएल ने सीबीआई टीम को अपनी जांच की यह रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में सुशांत की मौत को 'पार्शियल हैंगिंग' यानी पूर्ण फांसी नहीं कहा गया है। इसका अर्थ होता है मरने वाले का पैर पूरी तरह से हवा में नहीं था। यानी वह किसी चीज से टिका हुआ था। सुशांत मामले में उनके घर से किसी भी तरह का स्टूल नहीं मिला। ऐसे में संभव है कि उनका पैर बेड से टिका हुआ होगा।
Sushant Singh rajput Death Case cfsl report Not Found Murder evidence
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter
आत्महत्या के ज्यादातर मामलों में पार्शियल हैंगिंग पाई जाती है। सीएफएसएल रिपोर्ट की मानें तो सुशांत ने दोनों हाथ का इस्तेमाल कर फांसी लगाई होगी। उसने अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल खुद को लटकाने के लिए किया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राइट हैंडर ही इस तरह से फांसी लगा सकता है। सुशांत ने हरे रंग के कपड़े से फांसी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh rajput Death Case cfsl report Not Found Murder evidence
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा लटकने के बाद गर्दन पर किस मात्रा में फंदे का दबाव पड़ा था, गर्दन पर फंदा कसने के कितनी देर तक शख्स जिंदा रहा और गले के कितने हिस्से पर फंदे का असर पड़ा। इन सभी तथ्यों को सीएफएसएल ने अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है।

विज्ञापन
Sushant Singh rajput Death Case cfsl report Not Found Murder evidence
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

सुशांत बिहार के रहने वाले थे और पटना से दिल्ली और फिर मुंबई का सफर उन्होंने अपने दम पर तय किया था। पटना में पैदा हुए सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों के इकलौते भाई थे। 14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर पाया गया था। 14 जून की दोपहर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से पूरा देश हिल गया। किसी को समझ ही नहीं आ रहा था कि करियर में बुलंदियों को छू रहे सुशांत ने फांसी लगाकर जान क्यों दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed