फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamannaah Bhatia And Fatima Sana Shaikh Resolved Differences Seen Together In Viral Video

क्या तमन्ना भाटिया और फातिमा सना शेख के बीच दूर हुए गिले-शिकवे? वायरल वीडियो देख चौंके फैंस

Tue, 03 Feb 2026 08:58 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 03 Feb 2026 08:58 AM IST
सार

Tamannaah Bhatia And Fatima Sana Shaikh Viral Video: तमन्ना भाटिया और फातिमा सना शेख पहले अक्सर साथ नजर आती थीं। लेकिन फिर इनका साथ दिखना बंद हो गया। इनकी दोस्ती के बीच दरार को लेकर कई अटकलें, अफवाहें सामने आईं? जानिए, क्या थीं वो वजहें? और हालिया वीडियो में दोनों कहां साथ दिखीं? 

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia And Fatima Sana Shaikh Resolved Differences Seen Together In Viral Video
फातिमा सना शेख और तमन्ना भाटिया साथ दिखीं - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

हाल ही में तमन्ना भाटिया ने मुंबई में अपना एक स्टोर खोला है। इस स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में अपने बॉलीवुड से जुड़े करीब दोस्तों को बुलाया। शुरुआत में फामिता सना शेख इवेंट में नजर नहीं आईं। लेकिन मंगलवा को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें तमन्ना अपने नए स्टोर से बाहर आ रही हैं। उनके साथ फातिमा सना शेख भी नजर आईं। दोनों का यह वायरल वीडियो देखकर फैंस भी चौंक गए है। सवाल है कि आखिर इनके बीच दूरी की अटकलें क्यों लगी थीं? और इन अटकलों और अफवाहों का एक्टर विजय वर्मा से क्या कलेक्शन है? जानिए।

विज्ञापन


पैपराजी ने तमन्ना और फातिमा को कैमरे में कैद किया 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि तमन्ना अपने नए स्टोर से बाहर आती हैं। उनके साथ ही फातिमा सना शेख भी नजर आती हैं। दोनों पैपराजी के सामने फोटो भी क्लिक करवाती हैं। यह दोनों एक लंबे वक्त के बाद साथ नजर आई हैं। लेकिन दोनों ने साथ आकर जता दिया है कि इनकी दोस्ती अब भी बरकरार है।  

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टर विजय वर्मा से क्या है दोनों का कनेक्शन? 

तमन्ना और फातिमा को जब एक लंबे वक्त तक साथ नहीं देखा गया थो तो सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि इसकी वजह एक्टर विजय वर्मा हैं। दरअसल, पहले विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन पिछले साल इनका ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा, फातिमा सना शेख के साथ कई जगहों पर नजर आए। ऐसे में इनकी लिंकअप की अटकलें लगने लगीं। लेकिन फातिमा और विजय वर्मा ने इन बातों को लेकर कुछ नहीं कहा, न ही अपना रिश्ता कंफर्म किया। लेकिन सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगने लगी कि तमन्ना भाटिया और फातिमा सना शेख की दोस्ती में दूरी की वजह विजय वर्मा हैं। लेकिन हालिया वीडियो में जब फातिमा और तमन्ना साथ आईं तो साफ हो गया कि इनकी दोस्ती अब भी बरकरार है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed