तमन्ना भाटिया के मूव्स हुए वायरल, 'गफूर' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस; यूजर्स बोले- 'वाह वाह वाह...'
Tamannaah Bhatia Viral Video: तमन्ना भाटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तमन्ना फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने 'गफूर' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
विस्तार
आर्यन खान की फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने 'गफूर' ने रिलीज के बाद से ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं। जिसकी वजह है इस गाने में तमन्ना भाटिया का बोल्ड डांस। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तमन्ना फिर से 'गफूर' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
तमन्ना भाटिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तमन्ना ने गुलाबी चमचमाती ड्रेस पहनी हुई है। यह किसी कार्यक्रम के दौरान का वीडियो लग रहा है, क्योंकि तमन्ना स्टेज पर डांस कर रही हैं और उनके पीछे कई जूनियर आर्टिस्ट भी उनके साथ ताल में ताल मिलाते नजर आ रही हैं।
यूजर्स के कमेंट्स
तमन्ना का 'गफूर' गाने पर यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ तमन्ना के इस डांस को पसंद कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
कई यूजर्स ने लिखा-
- 'किस किस को ये बिल्कुल पसंद नहीं है'
- 'इस गाने पर किस किस को फरहाना भट्ट का डांस याद आया'
- 'मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस'
- 'वाह वाह वाह क्या डांस किया है'
- 'कितनी खूबसूरत'
- तो वहीं कई फैंस ने तमन्ना के इस वीडियो पर फायर और लाल दिल वाले इमोजी भी बनाएं हैं
'वीवन' में नजर आएंगी तमन्ना
फिल्म 'वीवन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में तमन्ना भाटिया नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मलहोत्रा भी मुख्य भूमिका में होंगे। इस हॉरर फिल्म की कहानी पुराने जंगलों पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसा पहली बार है जब 'वीवन' में सिद्धार्थ और तमन्ना एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अरुणाभ कुमार मिलकर कर रहे हैं। यह फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दिखाई हल्दी-संगीत सेरेमनी की झलक, लिखा- 'ये तो होली जैसा...
कमेंट
कमेंट X