सब्सक्राइब करें

'तांडव' पर हंगामे के बीच सूचना प्रसारण मंत्रालय ने उठाया सख्त कदम, अमेजन प्राइम वीडियो को भेजा समन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 17 Jan 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Tandav controversy Information & Broadcasting Ministry summoned to Amazon Prime Video officials
तांडव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले दिनों रिलीज हुई सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' पर हंगामा मचा हुआ है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज पर भगवान राम, नारद और शिव के अपमान के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे बैन करने की मांग की जा रही है। इस बीच सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को समन भेजकर सफाई मांगी है।


 



 

Trending Videos
Tandav controversy Information & Broadcasting Ministry summoned to Amazon Prime Video officials
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वेब सीरीज 'तांडव' पर हो बवाल पर सूचना प्रसारण मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। मंत्रालय की तरफ भारत में अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को समन भेजा गया है। इस पूरे मामले पर उनसे सफाई मांगी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tandav controversy Information & Broadcasting Ministry summoned to Amazon Prime Video officials
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ अली खान के घर की बढ़ी सुरक्षा
मुंबई में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए तांडव में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता सैफ अली खान के घर के बाहर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें पुलिसकर्मियों को उनके घर बाहर देखा जा सकता है। 
Tandav controversy Information & Broadcasting Ministry summoned to Amazon Prime Video officials
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI
भाजपा सांसद ने जावड़ेकर को लिखा पत्र
बता दें कि भाजपा सांसद मनोज कोटक ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा था। कोटक के मुताबिक तांडव वेब सीरीज में हिंदू भावनाओ को आहत करने की कोशिश की गई है।कोटक ने लिखा, 'ओटीटी प्लेटफॉर्मों के पूरी तरह सेंसरशिप से मुक्त होने के कारण बार-बार हिंदू भावनाओं पर हमले हुए हैं, जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।' उन्होंने प्रकाश जावड़ेकर को टैग करते हुए लिखा, मैं अनुरोध करता हूं कि ओटीटी को भारत की अखंडता के हित में विनियमित किया जाए।'




 
विज्ञापन
Tandav controversy Information & Broadcasting Ministry summoned to Amazon Prime Video officials
राम कदम और सैफ अली खान - फोटो : फाइल

भाजपा नेता दर्ज कराई शिकायत
महाराष्ट्र भाजपा से विधायक राम कदम ने हिंदू देवताओं का अपमान करने के आरोप में मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में वेब सीरीज तांडव के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, 'वेब सीरीज के अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed