{"_id":"673b93ecec551bbb1c03c7a8","slug":"tara-sutaria-birthday-when-actress-missed-the-chance-to-debut-with-hollywood-star-will-smith-film-aladdin-2024-11-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tara Sutaria: विल स्मिथ के साथ गंवाया डेब्यू का मौका, बाद में तारा की पहली फिल्म के लिए भारत आए हॉलीवुड स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tara Sutaria: विल स्मिथ के साथ गंवाया डेब्यू का मौका, बाद में तारा की पहली फिल्म के लिए भारत आए हॉलीवुड स्टार
तारा सुतारिया की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनत्रियों में होती है। वह हर साल 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस बार उनका यह 29वां जन्मदिन हैं। तारा की गिनती उन अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने कम समय में बॉलीवुड में खास जगह बनाई है। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...
2 of 6
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम tarasutaria
इतनी पढ़ी-लिखी हैं तारा
तारा सुतारिया का जन्म मुंबई में हुआ। उनके पिता हिमांशु सुतारिया हिंदू धर्म और मां टीना पारसी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने सेंट एंड्रयूज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से मास मीडिया में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।आपको जानकर हैरानी होगी कि तारा की एक जुड़वां बहन भी हैं, जिनका नाम पिया सुतारिया है। यूं तो पिया लाइमलाइट से काफी दूर नजर आती हैं, लेकिन वह खूबसूरती के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं।
3 of 6
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @ tarasutaria
गायकी और डांस में हैं माहिर
तारा सुतारिया को गायकी और डांस में महारत हासिल है। उन्होंने क्लासिक बैले और मॉडर्न डांस का प्रशिक्षण ले रखा है। तारा ने बहुत छोटी उम्र से गायकी शुरू कर दी थी। वह सात साल की उम्र से पेशेवर गायिका के तौर पर अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @ tarasutaria
छोटे पर्दे से हुई शुरुआत
तारा ने डिज्मी इंडिया के शो बिग बड़ा बूम में गायिका के तौर पर अपनी शुरुआत की थी और फिर इसी चैनल के सिटकॉम द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर (2012) और ओए जस्सी (2013) से अभिनय में कदम रखा। इन दोनों ही शोज से उन्हें लोगों के बीच खास पहचान मिली।
विज्ञापन
5 of 6
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम: @tarasutaria
विल स्मिथ के साथ डेब्यू का मौका गंवाया
तारा सुतारिया उन दो अभिनोत्रियों में से एक थीं, जिन्हें हॉलीवुड फिल्म अलादीन के लिए चुना गया था। राजकुमारी जैस्मीन के रोल की वह प्रबल दावेदार थीं। हालांकि, बाद में यह रोल नाओमी स्कॉट के पास चला गया। फिल्म अलादीन में विल स्मिथ जैसे हॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार ने अहम भूमिका निभाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।