फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again Collection Day 18: फ्लॉप की हैट्रिक लगाने की ओर अजय देवगन? तीसरे सोमवार के आंकड़े देंगे हैरान

Mon, 18 Nov 2024 10:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 18 Nov 2024 10:26 PM IST
सार

Singham Again Movie Box Office Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन बेहद बुरी स्थिति में नजर आ रही है। फिल्म की कमाई के अब तक के आंकड़े संतोषजनक नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 18 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब

अजय देवगन के लिए यह साल अच्छा नहीं गुजरा है। उनकी फिल्म शैतान के बाद से आई मैदान और औरों में कहां दम था बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थीं। अब बड़े बजट और कम कमाई की वजह से सिंघम अगेन पर भी फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। आइए जानते हैं कि 18 दिनों में फिल्म का कारोबार कैसा रहा है।

Singham Again Movie Box Office Collection Day 18 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में कम रही कमाई

बड़े सितारों से सजी सिंघम अगेन की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। दिवाली के एक दिन बाद की छुट्टी का फायदा भी यह फिल्म नहीं उठा सकी। पहले दिन फिल्म ने महज 43.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, पहले हफ्ते में यह फिल्म 173 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर सकी।

Singham Again Movie Box Office Collection Day 18 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे हफ्ते में औंधे मुंह गिरा कलेक्शन

सिंघम अगेन का बड़ा बजट इसके लिए सबसे नुकसानदेह साबित हो रहा है। बड़े स्केल पर फिल्म बनाने के चक्कर में अब फिल्म के भविष्य पर संकट के बादल गहराने लगे हैं। दूसरे हफ्ते में ही इस फिल्म से दर्शकों ने दूरी बनानी  शुरू कर दी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कुल 47.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 18 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूल भुलैया 3 ने भी छोड़ा पीछे

सिंघम अगेन एक समय भूल भुलैया 3 से काफी आगे चल रही थी, लेकिन अब यह फिल्म कार्तिक की हॉरर कॉमेडी से भी पीछे हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 18वें दिन इस फिल्म ने महज एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 231.85 करोड़ रुपये हो चुकी है।

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 18 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : साभार-@sacnilk
ये सितारे फिल्म में आए नजर

सिंघम अगेन में कई बड़े सितारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। अजय देवगन के अलावा फिल्म में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आए हैं। 
Pushpa 2: जिस निर्देशक की एक भी फिल्म नहीं हुई फ्लॉप, उसे कैसा लगा पुष्पा 2 का ट्रेलर? यहां जानें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed