{"_id":"673b64f72566656b7e0fecb9","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-movie-box-office-collection-day-18-kartik-aaryan-anees-bazmee-film-total-earnings-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3 Collection: 250 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही भूल भुलैया 3, तीसरे सोमवार को भी धांसू कारोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection: 250 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही भूल भुलैया 3, तीसरे सोमवार को भी धांसू कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 18 Nov 2024 09:33 PM IST
सार
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 18: भूल भुलैया 3 लोगों के दिलों में राज करने में कामयाब रही है। अब भी दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि 18 दिन में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भूल भुलैया 3 ने कार्तिक आर्यन के सितारे एक बार फिर से बुलंदियों पर पहुंचा दिए हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी खूब पसंद आ रहा है। रूह बाबा और मंजुलिका की जुगलबंदी ने पर्दे पर ऐसा कमाल दिखाया है कि दो हफ्ते बाद भी फिल्म काफी अच्छा कारोबार कर रही है।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
पहले हफ्ते में हुई शानदार कमाई
भूल भुलैया 3 ने पहले हफ्ते में बहुत शानदार कमाई की है। सिंघम अगेन जैसी बड़ी फिल्म के साथ मुकाबला होने के बावजूद फिल्म ने अपने कंटेंट के दम पर पहले सात दिन में खूब धुआंधार कमाई की। फिल्म की लागत 150 करोड़ रुपये के आस-पास है। वहीं, इसने पहले हफ्ते में ही 158.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिग्गजों को हैरान कर दिया।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
दूसरे हफ्ते में 58 करोड़ का कलेक्शन
भूल भुलैया 3 की मजबूत पकड़ दूसरे हफ्ते में भी देखने को मिली। आठवें दिन फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये, नौवें दिन 15.5 करोड़ रुपये, 10वें दिन 16 करोड़ रुपये, 11वें दिन पांच करोड़, 12वें दिन चार करोड़ 25 लाख रुपये, 13वें दिन तीन करोड़ 85 लाख और 14वें दिन चार करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 58 करोड़ रुपये बटोर डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
तीसरे सप्ताहांत में फिर तेज हुई रफ्तार
भूल भुलैया 3 की कमाई की रफ्तार तीसरे सप्ताहांत में एक बार फिर से तेज नजर आई। शुक्रवार को इस फिल्म ने चार करोड़ 15 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं, 16वें दिन फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख रुपये की धांसू कमाई की। 17वें दिन यह फिल्म छह करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।