{"_id":"673b63417ae52ac42701a454","slug":"anmol-bishnoi-accused-of-salman-khan-house-outside-firing-arrested-in-california-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anmol Bishnoi Arrest : सलमान के घर हमला करवाने वाला अनमोल बिश्नोई अमेरिका में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anmol Bishnoi Arrest : सलमान के घर हमला करवाने वाला अनमोल बिश्नोई अमेरिका में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 18 Nov 2024 09:28 PM IST
सार
अनमोल बिश्नोई को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। अनमोल पर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी कराने का आरोप है। साथ ही, उसे बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। सलमान और बाबा एक दूसरे के बहुत करीबी माने जाते थे।
विज्ञापन
1 of 6
अनमोल बिश्नोई, सलमान खान
- फोटो : एएनआई, एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग पर अब कानून का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से हाल ही में यह खबर सामने आई कि लॉरेंस के भाई अनमोल विश्वोई को अमेरिका में पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद अनमोल का नाम सुर्खियों में आया था। इस घटना के बाद उसने ही अभिनेता के घर पर हमला कराने की बात कबूली थी।
2 of 6
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अप्रैल में हुई थी फायरिंग
इस साल 19 अप्रैल को तड़के सुबह सलमान के घर पर गोलीबारी की घटना ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी। मुंबई स्थित घर के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने इस घटना को अंजाम देते हुए कुल पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। हमले के बाद पुलिस ने सलमान के अपार्टमेंट से लगभग एक किलोमीटर दूर उस बाइक को बरामद कर लिया गया था, जिसे आरोपियों ने इस्तेमाल किया था।
3 of 6
सलमान खान फायरिंग मामला
- फोटो : पीटीआई
अब तक इतने आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी इस समय जेल में हैं। घटना के कुछ ही समय बाद दोनों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई थी। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक आरोपी अनुज थापन ने 1 मई को पुलिस हवालात में कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : एक्स -SikandarVerse
सलमान ने पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान
सलमान खान इस मामले में पुलिस के सामने 4 जून को अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि 14 अप्रैल 2024 को जब वह सो रहे थे तो उन्हें पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। उन्होंने कहा कि सुबह के 4.55 बजे थे मुझे बॉडीगार्ड से जानकारी मिली कि दो लोगों ने बाइक से आकर गैलेक्सी अपार्टमेंट की पहले मंजिल की बालकनी फायरिंग की है...इससे पहले भी मुझे और मेरे परिवार पर हमले की कोशिश हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 6
अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : ANI
सलमान को अनमोल-लॉरेंस से जान का खतरा
उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, "मुझे यह जानकारी मिली है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मेरे बॉडीगार्ड ने बांद्रा के पुलिस स्टेशन में 14 अप्रैल को इस हमले को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई ने मुझे और मेरे परिवार को मारने को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी...इसलिए मुझे यकीन है कि लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गैंग के साथियों की मदद से इस फायरिंग को अंजाम दिया है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।