फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakesh Roshan: जब अजय देवगन को मिला कृष 3 में काम करने का प्रस्ताव, इस वजह से अभिनेता ने ठुकराई फिल्म

Mon, 18 Nov 2024 05:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 18 Nov 2024 05:44 PM IST
सार

राकेश रोशन ने हाल ही में खुलासा किया है कि अजय देवगन को उन्होंने कृष 3 के लिए प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को अस्वीकार कर दिया।
 

विज्ञापन
Singham again actor Ajay Devgn was offered Krrish 3 Reveals Rakesh Roshan Read Details Inside
राकेश रोशन, अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

राकेश रोशन इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। इस साल उनकी फिल्म करण अर्जुन की 30वीं वर्षगांठ है। इसी का जश्न मनाने के लिए इस फिल्म को 22 नवंबर को दोबारा रिलीज किया जाएगा। राकेश उन फिल्मकारों में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों की कास्टिंग की वजह से खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं।

Singham again actor Ajay Devgn was offered Krrish 3 Reveals Rakesh Roshan Read Details Inside
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन ने दो बार ठुकराई फिल्म

उनकी फिल्म करण अर्जुन पहले अजय देवगन को ऑफर की गई थी, लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बाद में राकेश ने उन्हें एक और फिल्म का ऑफर दिया था, लेकिन फिर भी उन्होंने उस अवसर को ठुकरा दिया था।

Singham again actor Ajay Devgn was offered Krrish 3 Reveals Rakesh Roshan Read Details Inside
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
कृष 3 के लिए सहमत नहीं हुए अजय

राकेश रोशन ने हाल ही में एक बातचीत में अजय देवगन को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं। उन्होंने बातचीत में खुलासा करते हुए कहा कि अजय देवगन को कृष 3 में काल के रोल का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन वह इस किरदार को निभाने के लिए सहमत नहीं हुए। तब अजय ने एक दूसरे हीरो के साथ खलनायक की भूमिका निभाने के बारे में अपनी चिंताओं को राकेश रोशन के सामने व्यक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham again actor Ajay Devgn was offered Krrish 3 Reveals Rakesh Roshan Read Details Inside
ऋतिक रोशन-राकेश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
इस वजह से किया इनकार

रोशन ने उस बातचीत को याद करते हुए कहा, "उन्होंने मुझसे कहा कि कहानी और पटकथा भी बहुत अच्छी है, लेकिन राकेश जी मेरे लिए ये करना थोड़ा मुश्किल होगा, क्योंकि मैं भी हीरो हूं। मुझे कोई अंत में मारे ये अच्छा नहीं लगेगा और आप भी समझौता नहीं करेंगे।"

विज्ञापन
Singham again actor Ajay Devgn was offered Krrish 3 Reveals Rakesh Roshan Read Details Inside
फिल्म 'कृष 3' - फोटो : यूट्यूब @टी-सीरीज
ब्लॉकबस्टर साबित हुई कृष 3

राकेश ने भी उनकी इस भावना का सम्मान किया, लेकिन फिल्म के लिए अपने दृष्टिकोण पर अडिग रहे। बाद में उन्होंने इस फ्रेंचाइजी फिल्म में विवेक ओबेरॉय को कास्ट किया। फिल्म में विवेक ने अपने किरदार से दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी। रिलीज के बाद फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
Ishaan Khatter : 'मैं किसी की छाया नहीं हूं', भाई शाहिद कपूर के साथ रिश्ते पर बोले ईशान खट्टर
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed