फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Big Picture Ranveer Singh said I want a baby girl like Deepika Padukone

द बिग पिक्चर: रणवीर सिंह ने कहा- मुझे चाहिए दीपिका पादुकोण जैसी बेबी गर्ल... रोज देखता हूं इसकी बेबी तस्वीरें

Sun, 17 Oct 2021 08:28 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 17 Oct 2021 08:28 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की तरह बेबी गर्ल चाहिए। उन्होंने अपनी यह ख्वाहिश जाहिर कर दी है। रणवीर सिंह का साफ कहना है कि वह ऐसी बेटी चाहते हैं, जो कि दीपिका पादुकोण की तरह हो।

विज्ञापन
The Big Picture Ranveer Singh said I want a baby girl like Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की तरह बेबी गर्ल चाहिए। उन्होंने अपनी यह ख्वाहिश जाहिर कर दी है। रणवीर सिंह का साफ कहना है कि वह ऐसी बेटी चाहते हैं, जो कि दीपिका पादुकोण की तरह हो। रणवीर सिंह ने अपने शो द बिग पिक्चर के प्रोमो के दौरान कहा था कि जैसा आपको पता है कि मेरी शादी हो गई। अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे। भाईसाब, आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी ना... मैं तो रोज उसकी बेबी तस्वीरें देखता हूं और कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे बस.. मेरी लाइफ सेट हो जाए। उनका यह वीडियो अब भी वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, रणवीर सिंह काफी दिनों से अपने टीवी डेब्यू शो 'द बिग पिक्चर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो का पहला एपिसोड शनिवार को प्रसारित हुआ है। यह नया क्विज शो प्रतियोगियों के ज्ञान और दृश्य स्मृति का परीक्षण करता है और उन्हें 5 करोड़ रुपये जीतने का मौका देता है। यह शो अपने शानदार सेट और बिल्कुल नए प्रारूप के साथ दर्शकों के लिए हाजिर हो चुका है। पहले ही एपिसोड की शुरुआत सनसनीखेज प्रदर्शन के साथ हुई। अभिनेता रणवीर सिंह ने बताया कि कैसे तस्वीरें हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई हैं। उन्होंने कहा कि मम्मी वीडियो कॉल पर डांट लगती है... गर्लफ्रेंड स्नैपचैट पर क्यूटनेस दिखाती है।
विज्ञापन


 

उनका वह प्रोमो इंटरनेट पर सनसनी बना हुआ है जिसमें उन्होंने बेबी गर्ल को लेकर अपनी चाहत जाहिर की थी। गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के तीन साल होने वाले हैं।इस जोड़े ने नवंबर 2018 में शादी रचाई थी।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed