फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashmir Unreported: 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' का ट्रेलर रिलीज, कश्मीरी पंडितों ने खुद बयां किया अपना दर्द

Fri, 21 Jul 2023 07:13 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 21 Jul 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Unreported trailer Out Vivek Agnihotri new web series will be more heart-wrenching than film
द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी अपनी आगामी सीरीज 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। निर्माताओं ने अब और भी अधिक ज्ञानवर्धक और रोमांचक सीक्वल देने का वादा किया है। जी5 शो का ट्रेलर 21 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है और यह दिलचस्प लग रहा है।

The Kashmir Files Unreported trailer Out Vivek Agnihotri new web series will be more heart-wrenching than film
विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित, 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड'  सात भाग की सीरीज है जिसका प्रीमियर जल्द ही जी5 पर होगा। ट्रेलर में प्रतिष्ठित इतिहासकारों, विशेषज्ञों, पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ बातचीत की झलकियां पेश की गई हैं।निर्माताओं के दावा है कि 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के बड़े पैमाने पर पलायन और नरसंहार का कारण बनने वाली घटनाओं को उजागर करती है।

The Kashmir Files Unreported trailer Out Vivek Agnihotri new web series will be more heart-wrenching than film
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' के ट्रेलर में लोग बता रहे हैं कि उन दिनों कश्मीर में किस तरह 'हम क्या चाहते हैं आजादी' के नारे लगा करते थे। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला बता रही हैं कि उन्हें डर लगता था। वहीं एक अन्य महिला बता रही हैं कि 'घरों के बाहर लैटेर्स लगते थे कि आपके घर में इसको मारा जाएगा'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Unreported trailer Out Vivek Agnihotri new web series will be more heart-wrenching than film
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' के बारे में निर्देशक-निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ''कश्मीर का नरसंहार न केवल भारत पर बल्कि मानवता पर एक धब्बा है। इसे आधुनिक समय की सबसे बड़ी छुपी हुई त्रासदी माना जाता है। इस कहानी को ईमानदारी से बताना हमारे लिए बहुत जरूरी था। अब तक जितनी भी फिल्में, साहित्य और मीडिया में जो रिपोर्ट आई है वह समसामयिक है। 32 साल बाद जब हमने 4 साल के व्यापक शोध के आधार पर द कश्मीर फाइल्स बनाई, तो इसने लोगों की आंखें खोल दीं।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर 'पूजा' ने 'ड्रीम गर्ल 2' के नए पोस्टर से चलाया जादू, आयुष्मान खुराना ने लूटी महफिल

विज्ञापन
The Kashmir Files Unreported trailer Out Vivek Agnihotri new web series will be more heart-wrenching than film
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं मेकर्स की मानें तो इस डॉक्यु सीरीज में इतिहासकारों, विशेषज्ञों और असल जिंदगी में इस पीड़ा को सहने वाले लोग और उनके परिवारों से बात की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस सीरीज को सात भागों में दिखाया जाएगा। अब तक इस वेब सीरीज की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: खुद से 10 साल बड़े निक को दिल दे बैठी थीं 'देसी गर्ल', जानें उनका प्यार से शादी तक का सफर
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed