फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: खुद से 10 साल छोटे निक को दिल दे बैठी थीं 'देसी गर्ल', जानें उनका प्यार से शादी तक का सफर

Fri, 21 Jul 2023 06:26 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 21 Jul 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas love story know unknown facts about couple love life
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं प्यार में पड़ना तो आसान है लेकिन इसमें लंबे समय तक टिके रहना बेहद मुश्किल। लेकिन वो प्यार ही क्या जो आसानी से मिल जाए। प्यार एक ऐसा एहसास है जो कभी भी, कहीं भी और किसी भी उम्र में हो सकता है। ‘न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’ हिंदी फिल्म के इस गीत की लाइनें आज भी सच होती दिखती हैं। दुनियाभर में ऐसे काफी प्रेमी जोड़े हैं जिनकी उम्र में काफी अंतर हैं। हमारे देश में ही ऐसे काफी कपल हैं। बड़ी हस्तियों का नाम भी इसमें शामिल है। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा भी इन्हीं लोगों में से हैं, जिन्होंने अपने प्यार में उम्र को बीच में आने नहीं दिया। अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी कर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था। जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया कि आखिर उम्र का इतना फासला होने के बाद भी दोनों की जोड़ी कैसे बन गई। हर कोई उनकी लव स्टोरी के बारे में जानने की चाहत रखने लगा। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से प्रियंका और निक जोनस की लव स्टोरी के बारे में ही बात करने वाले हैं। जानेंगे दोनों की जान-पहचान कैसे हुई, कहां पहली बार मिले और इनकी प्रेम कहानी आगे कैसे बढ़ी। तो चलिए शुरू करते हैं...

Priyanka Chopra and Nick Jonas love story know unknown facts about couple love life
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे शुरू हुआ बातों का सिलसिला
निक जोनस अमेरिकी सिंगर, राइटर और एक्टर हैं। निक का एक बैंड द जोनस ब्रदर्स है। उनके शोज में बेहिसाब भीड़ होती है। निक अपने भाई के साथ परफॉर्म करते रहे हैं। प्रियंका चोपडा और निक के बातचीत का सिलसिला सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ था। निक ने बातचीत शुरू की थी लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर प्रियंका से बात शुरू नहीं की। निक ने सबसे पहले फिल्म 'क्वांटिको' में प्रियंका के को-स्टार ग्राहम को एक मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने प्रियंका की तारीफ की थी। इसके बाद निक ने पहली बार ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को एक मैसेज किया था, जिसमें निक ने लिखा था, 'हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। प्रियंका चोपड़ा ने निक के इस सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वह उनके फोन पर मैसेज कर सकते हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas love story know unknown facts about couple love life
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मधु चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

जब प्रियंका ने निक को खाने पर बुलाया
दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो मिलने का भी वक्त आया। एक ड्रिंक पार्टी के दौरान निक और प्रियंका की मुलाकात हुई। जिसके बाद प्रियंका ने निक को अपने घर खाने पर भी बुलाया। धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ने लगी। प्रियंका ने बताया था कि जब घर पर निक जोनस आए थे, तब उनकी मां मधु चोपड़ा टीवी सीरियल लॉ एंड ऑर्डर देख रही थीं। इस दौरान दोनों के बीच कुछ देर तक बातें हुई थीं। ऐसे ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मेट गाला में साथ एंट्री मार हर किसी को हैरान कर दिया था। यहां तक प्रियंका और निक के बारे में ऐसी खबरें आने लगीं थीं कि उनका रिलेशन दोस्ती से आगे बढ़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas love story know unknown facts about couple love life
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

निक ने घुटने पर बैठकर प्रियंका को कही दिल की बात
प्रियंका और निक एक-दूसरे से बेहद प्यार करने लगे थे। दोनों ने अपनी उम्र को बीच में नहीं आने दिया। इस बात की परवाह किए बगैर कि लोग क्या कहेंगे। उनके प्यार की कहानी आगे बढ़ने लगी। आपस में बात करते हुए वह घंटों बिताने लगे। जब उनके प्यार की रेलगाड़ी पटरी पर आ गई तो एक शाम निक ने प्रियंका को अपने दिल की बात कह डाली। दोनों की क्यूट लव स्टोरी की तरह निक ने अपनी लेडीलव प्रियंका को बहुत ही रोमांटिक अंदाज से प्रपोज किया था। निक ने घुटने पर बैठकर अपनी लेडी लव को शादी के लिए पूछा था। तब उन्होंने अभिनेत्री से कहा था कि क्या तुमसे शादी करके मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बन सकता हूं? इस जवाब प्रियंका चोपड़ा ने 'हां' में दिया था, जिसके बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था।

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas love story know unknown facts about couple love life
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

दो रीति-रिवाज से हुई थी शादी
प्रियंका और निक के बीच प्यार की सुबसुबाहट तो थी लेकिन दोनों इसपर बात करने से बचते थे। 22 जून 2018 को प्रियंका और निक एक जैसी इंगेजमेंट रिंग पहने नजर आए और यह अटकलें तेज हो गई थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है और आखिरकार 19 जुलाई 2018 को चुप्पी तोड़ते हुए निक और प्रियंका ने अपने रिलेशन को सार्वजनिक कर दिया था। जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी दो रीति-रिवाज से हुई थी। उदयपुर के उम्मेद भवन में दोनों हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधी थे। दोनों के इस खास दिन पर परिवार के अलावा कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। उनकी शादी के करीब चार साल बाद उनकी जिंदगी में बेटी मालती मैरी आई। प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed