सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story Assi And O Romeo Saturday Collection On Box Office Earning And Report

‘द केरल स्टोरी 2’ और ‘ओ रोमियो’ की की धीमी रफ्तार में कमाई जारी, ‘अस्सी’ रेस से बाहर, जानें सोमवार की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 17 Mar 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Box Office Collection: इन दिनों ‘द केरल स्टोरी 2’, ‘ओ रोमियो’ और ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म कितनी कमाई कर रही है? सोमवार को इन फिल्मों का कितना रहा कलेक्शन? आइए जानते हैं।

The Kerala Story Assi And O Romeo Saturday Collection On Box Office Earning And Report
'द केरल स्टोरी 2', 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए एक महीने हो गए हैं, वहीं ‘अस्सी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने होने वाले हैं। ऐसे में अब इन फिल्मों की कमाई धीमी होती जा रही है। वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 18 दिन हो चुके हैं, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा पाई है। जानिए सोमवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।

Trending Videos

The Kerala Story Assi And O Romeo Saturday Collection On Box Office Earning And Report
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई में उछाल 
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने सोमवार को 1.06 करोड़ की कमाई की। जबकि फिल्म ने रविवार को 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस मुकाबले फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। लेकिन फिल्म ने अभी तक कुल 48.86 करोड़ की कमाई की है। इसका मतलब ये मूवी अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा छू भी नहीं पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kerala Story Assi And O Romeo Saturday Collection On Box Office Earning And Report
अस्सी फिल्म का ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee

‘अस्सी’ फिल्म रेस में सबसे पीछे'
अस्सी’ फिल्म को रिलीज हुए एक महीने होने वाले हैं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ का कलेक्शन रिलीज के 22वें दिन सिर्फ 8 लाख रुपये हुआ। अब इसका कलेक्शन दिखना भी बंद हो गया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.83 करोड़ रुपये ही रहा है।

The Kerala Story Assi And O Romeo Saturday Collection On Box Office Earning And Report
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor

‘ओ रोमियो’ रेस में बरकरार 
‘ओ रोमियो’ मूवी को रिलीज हुए करीब एक महीने हो चुके हैं। ऐसे में ये फिल्म अभी भी ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। सोमवार को इसने 18 लाख की कमाई की। जबकि फिल्म ने रविवार को 50 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है, लेकिन इसने अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। इसका कुल कलेक्शन 72.43 करोड़ है।

The Kerala Story Assi And O Romeo Saturday Collection On Box Office Earning And Report
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

‘धुरंधर 2’ से होगी टक्कर 
इन सभी फिल्मों के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं, क्योंकि शुक्रवार यानी 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो रही है। जिसका क्रेज फैंस में मूवी के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दिख रहा है। अब देखना होगा आने वाले दिनों में ये फिल्में कितनी कमाई कर पाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed